एक्सप्लोरर

फिर तेरी कहानी याद आई: 22 साल बाद फिर ताजा हो आई बिल और मोनिका की कहानी

बिल क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की के साथ संबंधों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि मोनिका लेंविस्की के साथ अफेयर उन्होंने अपने तनाव को कम करने के लिए किया था।

आज से दो दशक पहले व्हाइट हाउस की दीवारों के पीछे कुछ ऐसा हो रहा था जो किसी की सोच से परे था। वो दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स था और वो व्हाइट हाउस में एक इंटर्न थी। संबंध और सियासत का कॉकटेल जब सामने आया तो हंगामा खड़ा हो गया। लेकिन, अगर कोई ये कहे कि तनाव को कम करने के लिए उसने महिला के साथ संबंध बनाए तो ये अटपटा लगता है। जरा सोचिए अगर यही बात आप और हम कहें तो...खैर छोड़िए, चलिए हम आपको पूरी खबर का हर पहलू बारीकी से बताते हैं और वो नाम भी बताते हैं जिन्होंने तनाव कम करने के लिए कुछ अलग ही कर डाला।

फिर तेरी कहानी याद आई: 22 साल बाद फिर ताजा हो आई बिल और मोनिका की कहानी

आज से करीब 22 साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के बीच अफेयर की खबर ने अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। पहले तो क्लिंटन ने मोनिका आरोपों को अफवाह करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन साल 1998 में उन्होंने मोनिका लेविंस्की से अफेयर की बात कबूल कर ली थी। मोनिका उस समय व्हाइट हाउस में इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय उनकी उम्र महज 22 साल थी।

फिर तेरी कहानी याद आई: 22 साल बाद फिर ताजा हो आई बिल और मोनिका की कहानी

मोनिका लेविंस्की ने खुलासा भी किया था कि 1995 से 1997 के बीच उनके और क्लिंटन के बीच नौ बार यौन संबंध बने थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध आपसी सहमति से बने थे, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उनका फायदा उठाया था। उन्होंने कहा था 'मेरे और क्लिंटन के बीच जो हुआ, मुझे उसका बहुत खेद है'।

फिर तेरी कहानी याद आई: 22 साल बाद फिर ताजा हो आई बिल और मोनिका की कहानी

अब बिल क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की के साथ संबंधों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि मोनिका लेंविस्की के साथ अफेयर उन्होंने अपने तनाव को कम करने के लिए किया था।

फिर तेरी कहानी याद आई: 22 साल बाद फिर ताजा हो आई बिल और मोनिका की कहानी

बिल क्लिंटन ने इंटरव्यू में बताया कि उनके मोनिका लेंविस्की के साथ प्रेम संबंध थे, क्योंकि उस वक्त ऑफिस के काम की वजह से वो काफी तनाव में रहते थे। क्लिंटन ने बताया कि जब वो पहली बार मोनिका लेंविस्की से मिले, उस वक्त वो भयानक तनाव से गुजर रहे थे। वो एक बॉक्सर की तरह महसूस कर रहे थे जो 30 राउंड की मुक्केबाजी के बाद पस्त हो गया हो। उस दौरान मोनिका लेंविस्की ने कुछ देर के लिए उनके दिलो-दिमाग को शांत कर दिया।

फिर तेरी कहानी याद आई: 22 साल बाद फिर ताजा हो आई बिल और मोनिका की कहानी

बिल क्लिंटन का ये इंटरव्यू जल्दी ही प्रसारित होने वाला है। इस इंटरव्यू में उन्होंने मोनिका लेंविस्की से माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि 'इस घटना के बाद उनकी पूरी जिंदगी इसी अफेयर से तौली जाती रही। उन्होंने कहा कि कई बार चीजें नॉर्मल नहीं हो पाती हैं। आपको फैसला करना होता है कि आप कैसे नॉर्मल रहते हैं। उन्होंने मोनिका लेंविस्की को सलाह दी कि उन्हें मूव ऑन कर जाना चाहिए।'

फिर तेरी कहानी याद आई: 22 साल बाद फिर ताजा हो आई बिल और मोनिका की कहानी

बिल क्लिंटन ने कहा है कि इस अफेयर के पब्लिक में आ जाने के बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी में तूफान खड़ा हो गया था। बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन टूट गई थीं। स्कैंडल के पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरने के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि दोनों को मैरिज काउंसलिंग करवानी पड़ी थी। क्लिटंन ने बताया कि वो दर्दनाक पल थे।

फिर तेरी कहानी याद आई: 22 साल बाद फिर ताजा हो आई बिल और मोनिका की कहानी

बिल क्लिंटन के इस स्कैंडल की वजह से 1998 में उन्हें महाभियोग का सामना करना पड़ा था। लेकिन, वो इससे बच गए। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति का अपना दूसरा टर्म भी पूरा किया। इसके पहले उन्होंने मोनिका लेविंस्की के साथ संबंधों को लेकर 2018 में अपनी बात रखी थी। उस वक्त उन्होंने लेविंस्की से माफी मांगने से इन्कार कर दिया था।

फिर तेरी कहानी याद आई: 22 साल बाद फिर ताजा हो आई बिल और मोनिका की कहानी

हालांकि, मोनिका लेंविस्की ने बाद में एक लेख भी लिखा था, जिसमें उन्होंने क्लिंटन और खुद के रिश्तों के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था, 'मेरे बॉस ने मेरा फायदा उठाया। मैं हमेशा इस बात पर अडिग रहूंगी कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से थे। कुछ लोगों के बीच यह चर्चा थी कि क्लिंटन ने मुझे पैसे दिए होंगे, वरना मैं चुप क्यों रही होती? मैं भरोसा दिलाती हूं कि यह पूरी तरह से झूठ है'।

फिर तेरी कहानी याद आई: 22 साल बाद फिर ताजा हो आई बिल और मोनिका की कहानी

यहां यह भी बता दें कि स्कैंडल के सामने आने के बाद मोनिका ने व्हाइट हाउस छोड़ दिया था और कुछ दिनों तक हैंडबैग डिजाइनर के तौर पर काम किया। स्कैंडल की वजह से मोनिका को अमेरिका में नौकरी मिलने में भी काफी दिक्कतें आ रही थी, लिहाजा वो लंदन चली गईं थीं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget