एक्सप्लोरर

'माचिस लगानी है तो पाकिस्तान जाएं...', मनोज तिवारी ने राहुल गांधी के लिए क्यों कही ये बात?

Bihar Election 2025: मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को वैचारिक आतंकवादी बताते हुए कहा कि वे लोगों को भड़काने में लगे हैं. अगर इतना ही माचिस लगाने का शौक है तो पाकिस्तान जाएं.

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस बीच दिल्ली से सांसद और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर जनता को भड़काने का आरोप लगाया है.

मनोज तिवारी ने कहा, "मैं बिहार की कई जगहों पर घूमा हूं और मैंने आज भी 20 साल पहले के जंगलराज की कहानी सुनी है. तेजस्वी यादव के शहाबुद्दीन जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद बिहार की जनता को यकीन हो गया है कि ये लोग बिहार के लिए सही नहीं हैं.

खुद गठबंधन में मौजूद नेता पार्टी छोड़कर एनडीए सरकार में आ रहे हैं. बिहार की जनता को प्रदेश के भविष्य और अपने बच्चों की चिंता है. वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एनडीए सरकार को वोट देंगे, क्योंकि उन्हें पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है.

मनोज तिवारी ने किया राहुल गांधी पर हमला

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जय शाह ने वूमेन क्रिकेट टीम को कितना प्रोत्साहित किया है. वे आज वूमेन क्रिकेट टीम को उतना ही पैसा देते हैं जितना पुरुष क्रिकेट टीम को मिलता है, लेकिन राहुल गांधी को ये क्यों दिखेगा? उनके राज में तो बिहार की टीम खेल ही नहीं पाती थी, लेकिन आज बिहार से वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी निकल रहे हैं.

मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को वैचारिक आतंकवादी बताते हुए कहा कि वे लोगों को भड़काने में लगे हैं. अगर इतना ही माचिस लगाने का शौक है तो पाकिस्तान जाएं, वहां से रोज नए आतंकवादी भेजे जा रहे हैं.

'एनडीए राज में बिहार में हुआ विकास'

बिहार में एनडीए सरकार के राज में हुए विकास पर मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार में 360 डिग्री का बदलाव हुआ है. आठ-आठ घंटे के रास्ते अब 20 से 25 मिनट में तय किए जा रहे हैं. आज आरा से छपरा के लिए सीधा रास्ता है, कई हाइवे और ब्रिज बन गए हैं और सड़क किनारे हरियाली है. हर गांव में अस्पताल बन चुके हैं और लोगों को अनाज और बाकी सुविधा भी मिल रही है. इसे विकास नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे?

वहीं मनोज तिवारी ने तेजप्रताप यादव के साथ सहानुभूति दिखाते हुए लालू परिवार पर उनके साथ गलत करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार को तेजप्रताप यादव के साथ सहानुभूति है, क्योंकि जो उनके साथ हुआ, वह गलत था. उनके बयानों की वजह से उनकी इमेज खराब कर दी गई, लेकिन आने वाले समय में वे बिहार के सशक्त बेटे बनेंगे. 

'जंगलराज रिटर्न्स 2.0 जैसा..', राहुल गांधी-तेजस्वी यादव पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget