एक्सप्लोरर

Bhadohi News: भदोही में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत, दो घायल

Bhadohi Diwali: भदोही में दो पक्षों में पटाखा चलाने की बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इसी के साथ एक पक्ष के युवक की मौत हो गई.

Bhadohi News: यूपी के भदोही (Bhadohi) में दीपावली की रात पटाखा बम फोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर कहासुनी हुई. इसके बाद विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया जहां एक पक्ष के 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं दूसरे पक्ष से 2 लोग घायल हुए हैं. इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रण कर आगे की जांच में जुट गई है. हालांकि इस घटना से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण होने पर कई थानों की पुलिस फोर्स को लगाया गया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, भदोही में दो पक्षों में देर रात पटाखा चलाने की बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि सोनकर पक्ष की तरफ से जबरिया पटाखे फोड़े जा रहे थे. वहीं दूसरे पक्ष के बार-बार मना करने पर मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें कई लोग ज़ख्मी हो गए है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले हल्की मारपीट हुई जिसके बाद सोनकर और मोदनवाल पक्ष से दर्जनों लोग आए और जमकर मारपीट की है.

एक पक्ष के 22 वर्षीय युवक की मौत
भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल 22 वर्षीय जितेंद्र सोनकर की चिकित्सीय उपचार के दौरान मौत हो गई है जबकि दूसरे पक्ष से महेश मोदनवाल और पप्पू मोदनवाल नाम के दो व्यक्ति भी घायल हुए हैं. वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती पप्पू की हालत चिंताजनक बनी हुई है. डॉ अनिल कुमार ने बताया कि उपरोक्त घटना देर रात की है और मृतक परिवार की तरफ से शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. आगे की जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

मानवता शर्मासार! कन्नौज में दर्द से कराहती खून से लथपथ मिली बच्ची, मदद की बजाय वीडियो बनाने लगे लोग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget