एक्सप्लोरर

12 साल पहले अगवा हुए शख्स की पत्नी ने दो बच्चों को दिया जन्म, हैरान करने वाली है पूरे मामले की सच्चाई

यूपी के भदोही में 12 साल पहले एक शख्स के अपहरण के आरोप में चाल लोगों को सजा हुई. अब जो शख्स 12 साल से लापता हुआ था वो अपने घर में ही मिला है. आरोपियों का कहना है कि वो निर्दोष हैं, उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है.

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. करीब 12 साल पहले एक व्यक्ति के अपहरण होने की सूचना पर 4 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था. मामले में चारों आरोपी तीन साल से ऊपर जेल की सजा काट चुके हैं और अभी फिलहाल जमानत पर हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि जो शख्स 12 साल से लापता हुआ था वो अपने घर में ही मिला है. इस दौरान उसकी पत्नी ने दो बच्चो को जन्म भी दिया है.

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल मामला गोपीगंज क्षेत्र के चक निरंजन गांव का है. यहां रहने वाले जोखन तिवारी का अपहरण करने का आरोप उनके परिजनों ने चार लोगों पर लगाया था. मामले में IPC की धारा 364 जिसके मुताबिक हत्या की नीयत से अपहरण करने के साथ ही 504, 506 के तहत गोपीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था. इस प्रकरण में नामजद सभी चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था. फिलहाल में इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस समय सभी आरोपी जमानत पर हैं.

आरोपियों ने खुद को बताया निर्दोष अब सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जिस व्यक्ति की हत्या की नीयत से अपहरण करना बताया जा रहा था वो करीब 12 साल के बाद अपने ही घर में चोरी छिपे रहता हुआ पाया गया है. जिन 4 आरोपियों ने इतने साल जेल की सजा काटी उनका कहना है कि वो निर्दोष हैं, उनको साजिश के तहत फंसाया गया है.

पुलिस को दी सूचना बता दें कि, जोखन तिवारी जब अपने घर पर था तो आरोपियों के परिजनों ने उसको देख लिया और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस उसको गोपीगंज थाने लेकर आई और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि 2008 से अब तक जिस व्यक्ति का पता नहीं चल रहा था उसकी पत्नी ने दो बच्चों को भी जन्म दिया है.

दिया गोलमोल जवाब जोखन तिवारी कहना है कि जिन चार आरोपियों पर उनके परिजनों ने मुकदमा लिखाया था उन्हीं लोगों ने उसको मारपीट कर कहीं फेंक दिया था. वहीं, जब उससे पूछा गया कि इस बीच उसकी पत्नी को एक लड़का और एक लड़की कैसे हुई तो वो इस बात का सही तरीके से जवाब नहीं दे सका. इस बीच वो कहां रहा इस विषय में भी वो गोलमोल जवाब देता रहा.

मामला न्यायलय के समक्ष है जोखन तिवारी के गायब होने पर उसके भाई ने दूधनाथ तिवारी, काशीनाथ तिवारी, वंशराज तिवारी और राम अवतार तिवारी पर हत्या की नीयत से अपहरण करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था. मामले में पुलिस का कहना है कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था जिसके बाद व्यक्ति नहीं मिला, अब मिला है. मामला माननीय न्यायलय के समक्ष है. जोखन को कोर्ट में पेश किया जाएगा. न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें:

UP: एसटीएफ मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों का रहा है कई सफेदपोश माफियाओं से गहरा रिश्ता

राकेश टिकैत बोले- लंबा चलेगा किसान आंदोलन, पार्लियामेंट में जाकर बेचेंगे फसल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget