एक्सप्लोरर

यूपी: नोएडा में पकड़ा गया बावरिया गिरोह का कुख्यात बदमाश, लूट के बाद महिलाओं से करता था रेप

पुलिस के मुताबिक इस बदमाश ने बताया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा में कई स्थानों पर हाईवे पर लूटपाट की है तथा वाहनों में सवार यात्रियों के साथ कुकर्म भी किया है.

नोएडा: यूपी एसटीएफ को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने हाईवे पर वाहनों को पंक्चर कर लूट को अंजाम देने वाले कुख्यात बावरिया गिरोह के बदमाश गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इस बदमाश ने बताया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा में कई स्थानों पर हाईवे पर लूटपाट की है तथा वाहनों में सवार यात्रियों के साथ कुकर्म भी किया है.

पश्चिमी उप्र एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप नारायण ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्रा और उनकी टीम को सूचना मिली की बावरिया गिरोह का बदमाश हरियाणा के पलवल में अपने साथियों के संग लूट करने की फिराक में है. सूचना के आधार पर एसटीएफ ने हरियाणा पुलिस की मदद से वहां पर छापेमारी की. इसके अलावा एसटीएफ ने दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले दिनेश उर्फ दिन्ने उर्फ कमाल को भी गिरफ्तार कर लिया.

लूटपाट के बाद महिलाओं से करता था रेप पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने सवारियों के साथ लूटपाट और रेप की बात कबूली है. उन्होंने बताया कि आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के अलावा यूपी और हरियाणा के विभिन्न हाईवे पर उसने अपने साथियों के संग मिलकर गाड़ियों को रोका और वाहनों में सवार यात्रियों के साथ हथियार के बल पर मारपीट कर लूटपाट की. इसके अलावा गिरोह के लोग वाहनों में मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ दुष्कर्म भी करते थे. आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस साल 20 जनवरी को हरियाणा के केएमपी रोड पर गाड़ी पंक्चर करके उसमें सवार यात्रियों के साथ लूटपाट की थी. साथ ही उसमें मौजूद 14 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म किया था.

बुलंदशहर हाईवे पर गैंगरेप की दी जानकारी पुलिस ने बताया कि इस बदमाश ने बुलंदशहर राजमार्ग पर हुए बहुचर्चित गैंगरेप के मामले में भी एसटीएफ को महत्वपूर्ण जानकारी दी है. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी, कुख्यात बबलू बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है. बतादें कि अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने तीन जुलाई की रात को एक मुठभेड़ के दौरान बबलू बावरिया को मार गिराया था.

ये भी पढ़ें:

कानपुर अपहरण मामले पर CM योगी की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल SP सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Kanpur Kidnapping Case: फिरौती के 30 लाख की रकम का सच, असली-नकली पैसों और बैग की गुमशुदगी में फंसा पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
महोबा ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
Mathura News: गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, आरोपी गिरफ्तार
मथुरा: गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur News: जनता दर्शन में CM योगी सख्त, जमीन विवाद में लापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी, दिए ये निर्देश
जनता दर्शन में CM योगी सख्त, जमीन विवाद में लापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी, दिए ये निर्देश
UPITS 2026: यूपी में जुटेंगे 85 देशों के खरीदार, होंगे 3200 करोड़ के MoU, अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख
यूपी में जुटेंगे 85 देशों के खरीदार, होंगे 3200 करोड़ के MoU, अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget