एक्सप्लोरर

बस्ती में बिजली विभाग ने ली दो सगे भाइयों की जान, ग्रामीणों ने कर दी बड़ी मांग

Basti News: दो सगे भाई अपनी बाइक पर एक लोहे की सीढ़ी लेकर घर के लिए जा रहे थे. गांव के रास्ते से गुजरते समय, वे अचानक जमीन को छूते हुए लटक रहे हाईटेंशन बिजली के नंगे तारों की चपेट में आ गए.

UP News: बस्ती जिले में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने दो परिवारों को मातम में डुबो दिया. नगर थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ नीचे लटक रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में गहरा शोक और बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश पैदा कर दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार खुटहन गांव निवासी दो सगे भाई अपनी बाइक पर एक लोहे की सीढ़ी लेकर घर के लिए जा रहे थे. गांव के रास्ते से गुजरते समय, वे अचानक जमीन को छूते हुए लटक रहे हाईटेंशन बिजली के नंगे तारों की चपेट में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तारों में जबरदस्त करंट था और दोनों भाई मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े. जब तक लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ते, दोनों ने दम तोड़ दिया था.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद मृतकों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण गुस्से में हैं. उनका आरोप है कि ये बिजली के तार काफी समय से नीचे लटक रहे थे और कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की घोर लापरवाही और अनदेखी के कारण आज यह बड़ा हादसा हुआ है. परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों सगे भाइयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

गांव में पसरा मातम

इस घटना के बाद से खुटहन गांव में मातम पसरा हुआ है. दोनों भाइयों की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और हर कोई बिजली विभाग की इस लापरवाही पर सवाल उठा रहा है. यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग की बुनियादी ढाँचे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है, जिससे आम जनता की जान को खतरा बना रहता है.

मुआवजे की मांग

वही नगर पंचायत के खुटहन में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत का मामला तूल पकड़ लिया है. उतर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ अधीक्षण अभियंता विद्युत को उनके कार्यालय में घेर कर  डेरा डाल दिया. उन्होंने घटना का कारण विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि ग्यारह हजार बोल्टेज का तार लगभग 07 फीट पर ही था जबकि मानक 20 फीट ऊंचाई का होता है. उन्होंने दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने और मृतक परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपया मुआवजा की मांग की.

दो लाइनमैन पर कार्रवाई

तीन घंटे तक चले घेराव में वार्ता के बाद अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर सहायक अभियंता वागीश कुमार गुप्ता और अवर अभियंता विकास कुमार की ओर से दोषी दो लाइन मैंन अजीज और विक्रम कुमार के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने की तहरीर थाना नगर में भेज दिया गया. अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के लिए अधिशाषी अभियंता द्वितीय को निर्देशित किया और कहा कि जांच पूर्ण होने पर 10 लाख रुपया का मुआवजा भी परिवार को दिया जाएगा अधिशाषी अभियंता द्वितीय ने नगर पंचायत नगर के स्वीकृत सभी कार्यों को जुलाई तक पूर्ण करने का लिखित अश्वासन दिया. इस अवसर पर राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसी ही विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सरकार बदनाम होती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget