एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी के 17 जिलों में लू का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश, जानें- आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. लेकिन, 12 जून से मौसम में बदलाव आएगा और 16 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं. तपती धरती और तेज गर्म के लू के बीच मौसम विभाग से अच्छी खबर आई हैं. अगले 24 घंटों में प्रदेश के मौसम में बदलाव आने वाला है.

आज (11 जून) पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जबकि पश्चिमी यूपी को उष्ण लहर और भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है. बुंदेलखंड के कई जिलों में आज भी लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में आज भी मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान कहीं-कहीं धूल भरी हवाओं के साथ उष्ण लहर चलने की संभावना जताई गई है. हालांकि, पूर्वी यूपी कुछ जिलों में आज राहत रहेगी.

यहां के प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, मीरजापुर, चंदौली, सोनभद्र, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया में गरज चमक के साथ बारिश की बौछारे पड़ने का अनुमान हैं, लेकिन बाकी हिस्सों में गर्मी का कहर जारी रहेगा. 

पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के 17 जिलों में लू की चेतावनी
बुधवार को भी पश्चिमी यूपी के लोगों को कोई राहत मिलते नहीं दिख रही है. यहां के बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों में आज भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा. आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी और ललितपुर व आसपास के इलाकों में आज हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर रातें भी गर्म रहेगी. पूर्वी यूपी के दक्षिणी संभाग में भी कहीं-कहीं उष्ण लहर की चेतावनी जारी की गई है. 

12 जून से मौसम बदलने लगेगा. गुरुवार को प्रदेश के दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ेंगे, जबकि पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है. 15 जून से प्रदेश के ज्यादातर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 

मंगलवार को झांसी में सार्वधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, यहां पारा 45.2 रहा, जबकि आगरा, कानपुर, प्रयागराज, बांदा में भीषण गर्मी का क़हर देखने को मिला. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मौसम में कोई बदलाव नही आएगा. लेकिन, आने वाले दिनों में बारिश की वजह से धीरे-धीरे 3-5 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को राहत महसूस होगी. 

कौशांबी के जिस रेप मामले में आरोपी के पिता ने किया सुसाइड, उसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, दबाव में दर्ज हुआ केस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget