एक्सप्लोरर

UP Crime: बस्ती में पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग, लोन दिलाने के नाम पर लोगों को लगाता था चूना

Basti Crime: एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि थाना दुबौलिया क्षेत्र के लोगों ने शिकायत दर्ज करायी थी कि लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति लोगों से आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल नम्बर ले रहा है.

Basti Cyber Thug : बस्ती में एसपी के निर्देशन में थाना दुबौलिया (Duboulia) पुलिस व साइबर सेल (Cyber Cell) की संयुक्त कार्रवाई में लोगों को लोन दिलाने के नाम पर लोगों के फर्जी खाते खोलकर उन खातों का प्रयोग कर साइबर ठगी करने वाला गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थाना दुबौलिया में इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है. अंतरजिला स्तर का आरोपी (Ankit Singh) अंकित सिंह (26 वर्ष) पुत्र सत्यदेव निवासी मोरापारा थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर (Ambedkarnagar) का निवासी है. बस्ती पुलिस ने उसे भिउरा से कप्तानगंज जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया है. 

लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी
पुलिस ने अभियुक्त के पास से मोबाइल, कई लोगों के आधार कार्ड व पैन कार्ड की छाया प्रति कुल 20 वर्क और 4370 रुपये बरामद किए हैं. पकड़े गए ठग ने पूछताछ में बताया कि हमलोग गांवों में जाकर लोगों को दो लाख रुपये लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड ले लेते थे. इन पर से विवरण ले कर मौके पर ही उनसे मार्को मशीन पर अंगूठा लगवाकर मोबाइल में पहले से मौजूद बैंकों के एप के माध्यम से उनका खाता खोल लिया जाता था. इन खातों में हमारे पास पहले से मौजूद एक्टिव सिम को लिंक मोबाइल के रूप में एड कर दिया जाता था. इससे किसी भी लेन देन का मैसेज खाता धारकों के पास नहीं पहुंच पाता था. इसके बाद इन खातों का एटीएम भी ये लोग खुद ले लेते थे. 

बैंकों के 200 खातों का चला पता
एएसपी ने बताया कि उनके द्वारा खोले गये सभी खातों का संचालन उनके मामा रजनीश प्रताप सिंह द्वारा किया जा रहा था। ठगों ने बताया कि मामा रजनीश द्वारा प्रति खाता खोलने के लिए 1000 से 2500 रुपये तक दिया जाता था। खाता खोलने के बाद खाते से सम्बन्धित सभी जानकारी अपने मामा को दे दिया करते थे, वही जब पुलिस ने ठग के मोबाइल की पड़ताल किया तो उनके पास से फिनो बैंक, फेडरल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा के लगभग 200 खाते प्राप्त हुए. अब इन खातों की जानकारी लेने के लिए पुलिस संबंधित बैंकों से पत्राचार कर रही है. 

कई लोगों ने दर्ज करायी थी शिकायत
एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि थाना दुबौलिया क्षेत्र के विभिन्न व्यक्तियों ने थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराया था कि लोन दिलाने के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति उनके क्षेत्र में घूम घूम कर आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल नम्बर ले रहा है. वह किसी को लोन भी नहीं दिला सका है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि उस व्यक्ति ने उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल नम्बर का प्रयोग कर विभिन्न बैंकों में खाते खोल दिये हैं. इस तहरीर पर थाना दुबौलिया में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें : UP Politics: भतीजे आकाश आनंद की शादी के बाद एक्शन में दिखेंगी मायावती, BSP का बड़ा प्लान तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget