एक्सप्लोरर

पुलिस ने किया बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दूसरी शादी न कराने पर बेटे ने उतारा था मौत के घाट

Basti News: बस्ती में बीते 12 जुलाई को एक बुजुर्ग की हत्या खेत में हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में अभियुक्त ने बड़ा खुलासा किया है.

Basti Crime News: बस्ती में शादी न होने पर बेटा इतना नाराज हो गया कि इसका दोषी पिता को ठहराते हुए पिता की निर्मम हत्या कर दी. इस मामले का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी अपनी शादी न होने से काफी परेशान था और पिता को इसका दोषी समझता था.

बीते 12 जुलाई की रात दुबौलिया थाना क्षेत्र के साड़पुर में हुये बुजुर्ग की खेत में हत्या हो गयी थी. इस प्रकरण में मृतक बिहारी के छोटे पुत्र राजकुमार को जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष को अपने ही पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया. घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अभियुक्त को पकड़ने के लिए दुबौलिया थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, स्वाट प्रभारी उप निरीक्षक उमाशंकर तिवारी तथा सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक शशिकांत और पुलिस टीम को लगाया गया था.

बेटे ने की थी पिता की हत्या 

टीम ने हत्याकांड को कड़ी को जोड़ते हुए गहनता से तहकीकात शुरू किया तो चौकाने वाला मामला सामने आया. मृतक के छोटे पुत्र राजकुमार जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष ने अपने पिता की लाठी से मारकर हत्या कर दी थी. एएसपी ने कहा कि पुलिस को पहले से ही उसके ऊपर शक था, लेकिन पुष्टि करने में समय लगा और उसकी गिरफ्तारी विशेश्वरगंज बाजार से की गई.

पूछताछ में अभियुक्त ने किया बड़ा खुलासा 

अभियुक्त राजकुमार ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि मेरे पिता मुझसे हमेशा नाराज रहते थे क्योंकि मैं अपने पिता के साथ उनके खेत में काम न कर दूसरे के खेत में काम किया करता था. उसने बताया कि 2020 में मेरी पत्नी मुझे छोड़ कर चली गई थी. अपने पिता से मैं अपनी दूसरी शादी करने के लिए कहता था जिससे वह मुझे मना कर देते थे. धीरे-धीरे मुझे शराब पीने की लत भी लग गई, जिससे मेरे पिता काफी परेशान रहा करते थे और उसके हर काम में काफी टोका टाकी किया करते थे.

अपने पिता के इस व्यवहार से उसे चिढ़ लगती थी और हम दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा भी होता रहता था, जिस रात घटना हुई उस रात भी आरोपी राजकुमार ने शराब पिया था और पिता से झगड़ा किया. जब घर के सब लोग सो गए तो राजकुमार धीरे से निकला और अपने पिता की ही लाठी से उन पर प्रहार कर दिया जिससे उनको चोट लग गई और वह जान बचाने के लिए गन्ने के खेत की तरफ भागे. पिता बेहोशी की हालत में पड़े थे उस के बाद उसे यह लगा कि वह घर जाकर सब कुछ बता देंगे इसलिए उसके पिता के सिर पर फिर से लाठी का प्रहार किया जिससे उनकी मृत्यु हो गई.

राजकुमार ने बताया कि मृत्यु होने के बाद उसके उनके शरीर को उठाकर बिस्तर पर सुला दिया और उनके शव को कंबल से ढककर घर चला आया. राजकुमार खुद के बचाव के लिए पूर्व में चल रहे मुकदमों के विपक्षी पर संदेह प्रकट करते हुए अपने भाई से विपक्षी के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र दिलवा दिया ताकि वह बच जाए मगर जांच पूरी होने के बाद पूरा कैसे शीशे की तरह साफ हो गया.

अभियुक्त को भेजा गया जेल 

एएसपी ने बताया कि अभियुक्त ने जिस लाठी से पीटा को मारा था उसको भी बरामद कर लिया गया है. 12 जुलाई 24 को मृतक बिहारी के बड़े भाई सुबह 7:30 बजे चाय देने गए तो वह अपने बिस्तर पर मृत पड़े थे, जिसकी सूचना उन्होंने घर वालों को दी, जिससे अभियुक्त सहित सभी लोग वहां पहुंचे और अपने पुराने दुश्मन गांव के ही समय पुत्र विश्राम पर रंजिश बस हत्या करने का आरोप लगाया. बहरहाल पुलिस द्वारा इस घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: UP Politics: वाराणसी और अयोध्या लोकसभा सीट पर चौंका देगा अखिलेश यादव का ये दावा, किए बड़े खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget