एक्सप्लोरर

UP Politics: 'वंशवाद की राजनीति भ्रष्टाचार और तानाशाही को देती है जन्म'- सांसद हरीश द्विवेदी

UP News: बस्ती के पचपेडिया रोड स्थित राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित पड़ोस युवा संसद में मुख्य अतिथि बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी युवाओं को संबोधित किया.

Basti News: देश में आज ईमानदार लोगों को सेवा करने का अवसर मिल रहा है, जिससे राजनीति को बेईमान गतिविधियों की जगह मानने की पुरानी धारणा बदल रही है. आज ईमानदारी और कार्यकुशलता समय की मांग बन गई है. यह बातें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरु युवा केंद्र बस्ती द्वारा पचपेडिया रोड स्थित राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित पड़ोस युवा संसद में मुख्य अतिथि बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी युवाओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने सभी से आने वाले चुनावों में जाकर वोट करने की अपील की.

सांसद हरीश द्विवेदी नें वंशवाद की राजनीति पर विस्तार से चर्चा की.उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन लोगों पर बोझ बन गया है जिनकी विरासत भ्रष्टाचार थी. उन्होंने युवाओं से वंशवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. वंशवाद की राजनीति लोकतांत्रिक व्यवस्था में अक्षमता और तानाशाही को जन्म देती है क्योंकि ऐसे लोग राजनीति में परिवार और परिवार की राजनीति को बचाने का काम करते हैं. 

युवा प्रतिभागियों से जागरूकता फैलाने का किया आह्वान
हमें अपने देश के पुनरुद्धार और इसके संविधान और संसद को मजबूत करने के लिए युवाओं की ऊर्जा और शक्ति का उच्चतम उपयोग करने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय लोकतंत्र का भविष्य वास्तव में उज्ज्वल है क्योंकि युवा देश, हमारे लोकतंत्र और इसकी प्रणालियों के मामलों में सक्रिय भागीदार हैं. युवा सकारात्मक बदलाव के लिए नवाचारों के साथ आगे आ रहे हैं, जो देश के लोकतांत्रिक भविष्य के लिए एक उत्साहजनक संकेत है.

उन्होंने युवा प्रतिभागियों से लोगों के बीच संसदीय प्रक्रियाओं और मूल्यों के बारे में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा यहां से जो शक्ति और ऊर्जा का स्रोत लेंगे, वह देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करेगा और साथ ही लोकतंत्र के माध्यम से देश के सामने आने वाली समस्याओं और कठिनाइयों के समाधान के रास्ते भी खोलेगा.

राजकीय इन्टर कालेज में प्रवक्ता डॉ. अशोक पाण्डेय नें युवाओं से आह्वान किया कि युवा स्वयं में नेतृत्व के गुणों का विकास करें, ताकि वो अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सकें और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान दे सकें. उन्होंने युवाओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और उन्हें विकास प्रक्रिया में सबसे आगे लाने के लिए प्रेरित किया.

'युवा अपने वोट का करें सही उपयोग'
संजीव पाण्डेय ने युवाओं से अपने वोट के अधिकार का उपयोग कर शिक्षित एवं कुशल व्यक्ति को जनप्रतिनिधि चुनने की अपील की. दिलीप पाण्डेय नें केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं के साथ हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया. तो वहीं विशिष्ट अतिथि जगदीश शुक्ल नें कहा कि देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए युवाओं में भी राजनीति में आने की भावना जागृत होनी चाहिए. युवा संसद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता मिलती है.

इस मौके पर जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के मार्गदर्शन में युवाओं के बीच पड़ोस युवा संसद के थीम के आधार पर विभिन्न मुद्दों पर युवा नेता के रूप में चर्चाएं की गईं. पक्ष विपक्ष के रूप में मोर्चा संभाले युवाओं ने प्रत्येक मंत्रालय से ज्वलंत प्रश्न किए और पक्ष ने उन सवालों का जवाब भी पूरे जोश से दिया.

चार सत्रों में आयोजित हुआ कार्यक्रम
उक्त कार्यक्रम कुल चार सत्रों में आयोजित किया गया. प्रथम सत्र में मेरा युवा भारत पोर्टल के बारे में बताया गया और पंजीकरण कराया गया. द्वितीय तथा तृतीय सत्र में नारीशक्ति, जल संरक्षण, वोकल फॉर लोकल, नया भारत के बारे में युवाओं को बताया गया. चौथे सत्र में भारत के संसद की ही भांति बस्ती के विभिन्न विकास खण्डों से प्रतिभाग कर रहे युवाओं ने विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री पद, विपक्ष का नेता तथा सांसद पद को संभाला. कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे बच्चों नें केंद्रीय मंत्री की भूमिका में ने अपने-अपने मंत्रालयों की उपलब्धियों के बारे में सदन को बताया तथा विपक्ष के प्रश्नों का उत्तर भी दिया. सदन में बस्ती के विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर युवा नेता के रूप में चर्चाएं की गईं.

ये भी पढ़ें: UP News: कासगंज में शादी की दावत बनी आफत, शादी समारोह में हुआ कुछ ऐसा कि 60 लोग पहुंच गए अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget