एक्सप्लोरर

यूपी में गर्मी की छुट्टी खत्म होते ही खुले स्कूल, निरीक्षण करने पहुंचे DM खुद पढ़ाने लगे

Basti News: गर्मी की छुट्टे के बाद यूपी में आज 43 दिन बाद स्कूल खुल गए हैं. सत्र के पहले ही दिन बस्ती के जिलाधिकारी रवीश कुमार ने स्कूल का निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों को पढ़ाया भी.

UP News: गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद सोमवार (1 जूलाई) को यूपी के सरकारी स्कूल से लेकर निजी स्कूल खुल गए. हालांकि कुछ निजी स्कूल कछ दिन पहले ही खुल गए. इसी क्रम में बस्ती में भी आज स्कूल खुले और पहले ही दिन जिलाधिकारी ग्राउंड जीरो पर उतर गए और प्राइमरी स्कूल में पहुंचकर चॉक डस्टर उठाकर खुद शिक्षक का जिम्मा उठा लिया. इस दौरान डीएम के साधारण से सवालों का जवाब भी बच्चे नहीं दे पाए, जिसके बाद डीएम ने बच्चों को सिखाया और अध्यापकों को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए.

डीएम के अचानक प्राइमरी स्कूल में पहुंचने से अध्यापकों में अफरा तफरी मच गई. पहले दिन बच्चो की संख्या कम दिखी. अध्यापक पठन पाठन कार्य में लगे हुए थे. जिला अधिकारी रवीश कुमार गुप्ता सदर ब्लॉक के भुवर निरंजनपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे और बच्चों को एक शिक्षक की तरह पढ़ाया.

डीएम ने स्कूल का किया निरीक्षण

सरकारी स्कूल में टीचरों की काफी कमी है. सत्र के पहले दिन निरीक्षण करने गए डीएम ने खुद बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं डीएम ने जिले के सभी अधिकारियों से बच्चों को पढ़ाने की अपील की. डीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक भी समय से स्कूल पहुंचकर नौनिहालों का भविष्य संवारने में पूरी तन्मयता से जुट जाए. डीएम का पूरा जोर बच्चों के बेहतर पठन पाठन, किताबों के रखरखाव और गृहकार्य के साथ समय प्रबन्धन एवं साफ सफाई पर टिका रहा.

बच्चों से पूछे सवाल 

बस्ती जिले में तैनात डीएम रवीश कुमार मुख्यालय पर स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल का आज स्कूल खुलने के पहले दिन निरीक्षण करने पहुंचे. बच्चों से बात करने के बाद डीएम खुद मास्टर बन गए और छात्रों को पढ़ाना शुरू कर दिया. डीएम की इस अनूठी पहल से छात्रों में एक उम्मीद की किरण जगी है कि अब शायद अब उन्हे गुणवत्ता पर शिक्षा मिल सके.

बच्चों को दिए सफलता के मंत्र 

डीएम के इस प्रयास की जमकर सराहना की जा रही है. डीएम ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने और संवारने में शिक्षक सेतु की तरह काम करते हैं. ऐसे में शिक्षा की बुनियाद मजबूत होगी. तभी बच्चे देश के अच्छे नागरिक बनेंगे. कहा कि समाज तेजी से बदल रहा है. अगर मार्ग से थोड़ा भी भटके तो अपराध की कीचड़ में फंसने में देर नहीं लगेगी. देश में नौजवानों के लिए असीम संभावनाएं हैं. 

बच्चों ने की डीएम की खूब तारीफ 

डीएम रवीश कुमार ने कहा कि शिक्षा के बाद तकनीकी शिक्षा लेकर अपना और देश का भविष्य संवार सकते हैं. कहा कि हर क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए जरूरत सिर्फ मजबूत हौसले और मेहनत की होती है. डीएम ने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित ही नहीं किया बल्कि उनके जेहन में शिक्षा की महत्ता बसाने की हर संभव कोशिश की. ऐसे में डीएम की इस अनूठी पहल की तारीफ हो रही है. एक स्टूडेंट का कहना है कि डीएम सर की क्लास में आने के बाद काफी अच्छा लगा. वो बहुत अच्छा पढ़ा रहे हैं. अगर इसी तरह से आकर पढ़ाते रहे तो हम लोग काफी आगे बढ़ जायेंगे.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के बयान पर संत-समाज भी नाराज, जानें कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget