एक्सप्लोरर

UP News: बरेली में जुमें की नमाज के बाद बवाल और तोड़फोड़, 3 घायल, बाइक सवार ने भाग कर बचाई जान

UP Violence News: यूपी के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ अराजक तत्वों ने हंगामा शुरु कर दिया. जिसमें तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके से पहुंच कर मामले को नियंत्रण किया.

Bareilly Violence News: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया. मौलाना तौकीर रजा के बुलावे में आई भीड़ में कुछ अराजक तत्वों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद तोड़फोड़ हो गई. तीन लोग घायल हो गए. हालांकि, अब मामला पूरी तरह से नियंत्रण में है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न करके लौट रहे थे, तभी कुछ अराजक तत्वों और वहां मौजूद लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया. पुलिस ने मौके पर मामले को संभाल लिया .अब वहां हालत नियंत्रण में हैं, जो भी अराजक तत्वों हैं, उनके खिलाफ कड़ी करवाई की जायेगी. इस पूरे मामले में तीन लोग घायल हुए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ ने एक बाइक सवार को रोका और उसकी पिटाई कर दी. उसने भागकर जान बचाई. भीड़ ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ भी की. दुकानों पर पथराव किया. बताया जा रहा है कि पथराव से तीन लोग जख्मी हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने भीड़ को खदेड़ा. सूचना मिलते ही डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. 

तौकीर रजा ने क्या कहा
शुक्रवार को इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर ने गिरफ्तारी देने से पहले आला हजरत मस्जिद में नमाज पढ़ी. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तुम हम पर बुलडोजर चलाओगे तो हम भी खामोश नहीं रहेंगे. हम, हम पर हमला करने वालों की जान ले लेंगे. सुप्रीम कोर्ट संज्ञान नहीं लिया तो उन्हें संवैधानिक अधिकार प्राप्त है. किसी ने अपराध किया है तो उसको गिरफ्तार कीजिए, उसकी बिल्डिंग ने कोई अपराध नहीं किया है.

मदरसे और मस्जिद ने कोई अपराध नहीं किया है. कोर्ट के अधिकारों का हनन हो रहा है. पुलिस बेईमानी करके सरकार के दबाव में काम कर रही है. हम इस बेईमानी के खिलाफ अब रुकने वाले नहीं हैं. यह आंदोलन बरेली से शुरू कर रहे हैं. हल्द्वानी में बवाल को लेकर कहा कि बुलडोजर अगर हमारे घर पर चला दोगे तो हम अंधे और बहरे बने बैठे रहेंगे. अब किसी बुलडोजर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Gorakhpur University: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित, परिसर में एंट्री पर भी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget