एक्सप्लोरर

Gorakhpur University: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित, परिसर में एंट्री पर भी रोक

Gorakhpur News: प्रोफ़ेसर का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें वो बार-बार छात्रा से मिलने का दबाव बनाने के साथ बार-बार छात्रा को सर्वाधिक नंबर देने की बात कर रहा है.

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के विज्ञान संकाय के एक विभाग के असिस्‍टेंट प्रोफेसर को यौन उत्‍पीड़न के आरोप के बाद निलंबित कर दिया गया है. यौन उत्‍पीड़न के आरोप की जांच के लिए अगले आदेश तक उनका निलंबन जारी रहेगा. इस दौरान उनका यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. आरोपी प्रोफेसर का छात्रा के साथ बातचीत का एक आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसमें वो शराब के नशे में चूर अपनी मर्यादा को लांघते नजर आ रहे हैं. 

गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के विज्ञान संकाय के एक विभाग के असिस्‍टेंट प्रोफेसर पर एक छात्रा ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है. इसके बाद गुरुवार को एबीवीपी और दिशा छात्र संगठन ने गोरखपुर के विश्‍व विद्यालय मुख्‍य गेट को बंद कर आरोपी असिस्‍टेंट प्रोफेसर को बर्खास्‍त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कुलपति प्रो. पूनम टंडन को ज्ञापन सौंपकर निष्‍पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की. 

यौन उत्पीड़न मामले में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर निलंबित
असिस्‍टेंट प्रोफेसर पर इस तरह के आरोपों के बाद कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आदेश पर कुलसचिव ने गुरुवार को पत्र जारी किया गया. इस पत्र में बताया गया है कि यौन उत्‍पीड़न के आरोपी असिस्‍टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि विश्‍वविद्यालय परिनियमावली (यथा संशोधित) के परिनियम संख्‍या 16.4 एवं उसके उपबंध (e) के प्रावधान के अंतर्गत अध्‍ययनरत छात्रा द्वारा यौन उत्‍पीड़न की जांच हेतु अगले आदेश तक तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. 

यूनिवर्सिटी में प्रवेश पर भी लगा प्रतिबंध
पत्र में ये निर्देशित किया गया है कि इस दौरान उनका विश्‍वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. निलंबन अवधि में उनका जीवन निर्वहन भत्‍ता देय होगा. निलंबन की अवधि के दौरान वे कुलसचिव कार्यालय से संबद्ध रहेंगे. ये पत्र विश्‍वविद्यालय के जिम्‍मेदार अधिकारियों और विभाग को भी प्रेषित किया गया है.

UP Politics: PM मोदी के साथ लंच करते दिखे BSP सांसद, प्रधानमंत्री ने सुनाया अपने पाकिस्तान जाने का किस्सा

शराब के नशे में प्रोफ़ेसर का ऑडियो वायरल 
इस बीच प्रोफ़ेसर का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें वो बार-बार छात्रा से मिलने का दबाव बनाने के साथ ही उन्‍हें एनएसएस से हटाए जाने के बारे में भी बता रहे हैं. वे ये भी कह रहे हैं कि उनके विभाग की कुछ छात्राओं ने उनके खिलाफ शिकायत भी की है. ऑडियो में बातचीत के दौरान शराब के नशे में मदहोश असिस्‍टेंट प्रोफेसर की जुबान भी पूरी तरह से लड़खड़ा रही है. वे बार-बार छात्रा को सर्वाधिक नंबर देने और अन्‍य बातें भी कर रहे हैं.

गोरखपुर विश्‍वविद्यालय में किसी छात्रा द्वारा किसी शिक्षक पर यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगाने का ये पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी एक से दो शिक्षकों के ऊपर छात्राओं द्वारा इस तरह का आरोप लगा चुकी हैं. प्रशासन द्वारा इस मामले में आरोपों पर जांच भी बैठाई गई. जाँच कमेटी ने वायरल ऑडियो को भी संज्ञान में लिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget