एक्सप्लोरर

यूपी के इस गांव में आजादी के बाद इस छात्र ने हाई स्कूल की परीक्षा की पास, हर तरफ है चर्चा

UP News: यूपी के बाराबंकी जिले के युवक रामकेवल ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए हाई स्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण किया है. रामकेवल के गांव में अभी तक किसी ने भी हाई स्कूल की परीक्षा पास नहीं की थी.

Barabanki News: शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो इसे पियेगा दहाड़ेगा. बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर कि यह लाइन चरितार्थ होती है यूपी के बाराबंकी जिले के एक युवक रामकेवल पर, जिन्होंने शिक्षा के महत्व को न सिर्फ समझा बल्कि हाई स्कूल परीक्षा पास कर पूरे गांव का सिर ऊंचा कर दिया, क्योंकि आज तक इस गांव में किसी ने हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी.

राजधानी के निकतवर्ती जनपद बाराबंकी में शिक्षा के प्रति अलख जगाने वाली कोई भी आवाज कारगर न हो सकी. वर्ष 2025 में निजामपुर मजरे के एक छात्र ने पहली बार हाईस्कूल परीक्षा पास कर गांव में संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं. वह अपने गांव के पहले ऐसे छात्र हैं, जिसने हाई स्कूल परीक्षा पास की है. उनकी इस उपलब्धि पर न सिर्फ ग्रामीण, बल्कि शिक्षक भी बधाई दे रहे हैं.

मां के प्रयासों से पास की हाईस्कूल की परीक्षा
उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव से सटे प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर प्रथम से प्राप्त की, कक्षा पांच पास करने के बाद उन्होंने गांव से लगभग दो सौ मीटर दूर पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजा कटरा से कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण की. उसके बाद मां के प्रयास से उनका दाखिला राजकीय इंटर कॉलेज अहमदपुर में हुआ. जहां से उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है. गांव में सात-आठ लोग ही आठवीं तक पढ़े लिखे हैं. कुछ लोग पाचवीं भी पास हैं, इस गांव में करीब 40 परिवार रहते हैं. 

प्रधानाध्यापक शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि, अंग्रेजी शासन काल से निजामपुर में यह विद्यालय है. 1923 में स्थापना व 1926 से विद्यालय संचालित हुआ था. यहां से कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई ने भी परीक्षा पास की थी, जिसका शिलान्यास वर्ष 2013 में किया गया था. गांव के चारों तरफ स्कूल होने का बावजूद निजामपुर के लोगों में पढ़ने की ललक नहीं थी. यहां के अधिकांश लोग मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं. 

रामकेवल के पिता निरक्षर और पिता साक्षर
रामकेवल के पिता जगदीश प्रसाद निरक्षर हैं, जबकि मां पुष्पा साक्षर हैं. कक्षा आठ पास करने के बाद मां ने बेटे का नाम जीआइसी अहमदपुर में लिखा दिया. किसी तरह से रुपए एकत्र कर फीस जमा की. पुष्पा ने हार नहीं मानी और स्कूल में रसोइया का कार्य करने पर मिलने वाले मानदेय से उन्होंने अपने बेटे को फीस के पैसे दिए. पुष्पा ने बताया कि बचपन में अपने भाई को ढिबरी को रोशनी में पढ़ते देखती थीं.

उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट अनुराग सिंह बताते हैं कि रामकेवल गांव के पहले छात्र हैं, जिन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने छात्र राम केवल को सम्मानित किया. डीएम ने कहा रामकेवल ने न सिर्फ यह परीक्षा पास की है बल्कि गांव में शिक्षा की संभावनाओं को बल दिया है.

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर: बुद्ध काल के 331 अवशेष हांगकांग में होंगे नीलाम? PM मोदी को पत्र लिखकर भारत लाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget