एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर: बुद्ध काल के 331 अवशेष हांगकांग में होंगे नीलाम? PM मोदी को पत्र लिखकर भारत लाने की मांग

UP News: प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भगवान गौतम बौद्ध की क्रीड़ा स्थली पिपरहवा में 1898 में खुदाई करके निकाली गए अवशेषों की निलामी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा गया है.

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भगवान गौतम बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु पिपरहवा से 1898 में खुदाई करके निकाली गई बुद्ध कालीन अवशेषों की हांगकांग में नीलामी होने जा रही है. 7 मई 2025 को सुबह 10:30 बजे होने जा रही इस नीलामी को रोकने के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है. 

प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में उन्होंने बुद्धकालीन पुरातात्विक इन अवशेषों को भारत वापस लाने की मांग की है और नीलामी को आस्था के साथ खिलवाड़ और भारतीय अस्मिता से जोड़ते हुए इसे चिंताजनक बताया है. आपको बताते चलें कि भगवान गौतम बुद्ध के कुशीनगर में महापरिनिर्वाण के बाद उनके धातु अवशेषों में से एक भाग को लाकर शाक्य वंशजों ने कपिलवस्तु पिपरहवा में स्तूप का निर्माण करवाया था. 

पिपरहवा स्तूप विश्वभर के बौद्ध के लिए महत्वपूर्ण
भारत के मूल स्तूपों में शामिल यह पिपरहवा स्तूप पूरे विश्व के बौद्ध अनुयायियों के लिए श्रद्धा का केंद्र और सिद्धार्थनगर जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र है. यहां खुदाई में निकले बौद्ध कालीन पुरातात्विक अवशेषों को कोलकाता स्थित भारतीय संग्रहालय में रखा गया गया है. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को भारत भूमि से बाहर ले जाना खुलेआम पेपे की औपनिवेशिक डकैती थी और अब उसके वंशजों द्वारा इन पवित्र अवशेषों को चंद्र रुपए की खातिर नीलम करना अपराध है.

7 मई 2025 को हांगकांग में नीलाम होने जा रहे इन बुद्ध अवशेषों को इतिहासकारों के अनुसार अंग्रेज इंजीनियर और जमींदार विलियम कलक्स्टन पेपे ने 1898 में पिपरवाह में खुदाई करके 331 बौद्ध कालीन अवशेषों और रत्नों को औपनिवेशिक अनुमति से अपने पास रख लिया था. 

बौद्ध अवशेषों की निलामी 7 मई को
2500 वर्ष पुराने इन बौद्ध अवशेषों की नीलामी अब अंग्रेज अफसर पेपे के चौथे वंशज नीलामी करने जा रहे हैं. इस नीलामी को रोकने के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास के सहायक प्रोफेसर ने प्रधानमंत्री सहित अन्य संबंधित विभागों को पत्र लिखा है. सहायक प्रोफेसर शरदेंदु का कहना है कि सिद्धार्थनगर जिले के स्तूप से मिली 2500 वर्ष पुराने बौद्ध कालीन इन 331 अवशेषों की नीलामी तत्काल भारत सरकार को रुकवा कर उन्हें वापस भारत लाना चाहिए. 

(सिद्धार्थनगर से चंदन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- यूपी में आज भी झमाझम बारिश का अलर्ट, आगरा से गोरखपुर तक तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget