एक्सप्लोरर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस टकराई ट्रैवलर, चार की मौत

UP News: बाराबंकी के पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर सुबह तड़के हुए सड़क हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई. इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ट्रैवलर गाड़ी के ड्राईवर को झपकी आ जाने के कारण सड़क किनारे ख़राब खड़ी टूरिस्ट बस में पीछे से टकरा गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए.

घटना की जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि हादसे में ट्रैवलर गाड़ी में सवार एक महिला व 3 पुरुषों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 घायलों में से 2 गंभीर घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया. ट्रैवलर गाड़ी का चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है. बताया जा रहा है टेम्पो ट्रैवलर गाड़ी में लगभग डेढ़ दर्जन श्रद्धालु सवार थे. वहीं, सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ख़राब खड़ी टूरिस्ट बस भी छत्तीसगढ़ से वृंदावन होते हुए अयोध्या जा रही थी. जबकि महाराष्ट्र से वृंदावन होते हुए अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो ट्रैवलर गाड़ी से दुर्घटना हो गई है. घटना थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की बताई जा रही हैं. 

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ये घटना थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह 5 बजे हुई. उन्होंने बताया कि बस का नम्बर-CG 04 NB 3662 है जबकि ट्रैवलर का नम्बर- MH 38 N 3641है. 

महाराष्ट्र के थे सभी यात्री
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रैवलर सवार मृतकों में दीपक पुत्र गनेश निवासी नादेड़ क्षत्रपति चौक थाना भाग्यनगर जनपद नादेड़ महाराष्ट्र, सुनील बाडमेर पुत्र दिगाम्बरे निवासी नादेड़ क्षत्रपति चौक थाना भाग्यनगर जनपद नादेड़ महाराष्ट्र,अनुसुईया पत्नी दिगाम्बरे निवासी नादेड़ क्षत्रपति चौक थाना भाग्यनगर जनपद नादेड़ महाराष्ट्र,जयश्री पत्नी कुण्दालिक चरण निवासिनी अटगांव हिंगोली, महाराष्ट्र वही माधव राव पुत्र मारुतराव निवासी नादेड़ क्षत्रपति चौक थाना भाग्यनगर जनपद नादेड़, महाराष्ट्र घायल बताए जा रहे है.

सतीश कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Gorakhpur News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जताया दुख, हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फिर मारेंगे पालटी! राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पालटी! राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget