एक्सप्लोरर

UP: एक्शन में योगी सरकार, रंगदारी मामले में सपा विधायक अभय सिंह पर FIR, गुर्गे अरेस्ट

Barabanki News: बाराबंकी में पुलिस ने रेलवे के काम को लेकर रंगदारी मांगने के मामले में  सपा विधायक अभय सिंह (Abhay Singh) और उसके कई गुर्गों के खिलाफ एफआईआर (Fir) दर्ज की है. 

Barabanki Police Action Against SP MLA Abhay Singh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी सरकार अपराध के खिलाफ सख्त नजर आ रही है. बाराबंकी (Barabanki) जिले में पुलिस ने रेलवे के काम को लेकर रंगदारी मांगने के मामले में गोसाईगंज से सपा विधायक अभय सिंह (Abhay Singh) और उसके कई गुर्गों के खिलाफ एफआईआर (Fir) दर्ज की है. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभय सिंह के 2 गुर्गों विक्रम सिंह (Vikram Singh) और सुरेंद्र कालिया (Surendra Kalia) को गिरफ्तार भी कर लिया है.

सपा विधायक पर कसा शिकंजा
योगी सरकार में गुंडों-माफियाओं के खिलाफ एक्शन जारी हैं. पुलिस ने सपा विधायक पर शिकंजा कसा है. पुलिस ने अभय सिंह के 2 गुर्गों विक्रम सिंह और सुरेंद्र कालिया को गिरफ्तार करने के बाद बाकी गुर्गों की तलाश शुरू कर दी है. बाराबंकी पुलिस विधायक अभय सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई करने की तैयारी में है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गुर्गों के कब्जे से एक मोबाइल, डम्पर की चाभियां और एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ है. 

इंजीनियरों को दी गई धमकी 
पुलिस के अनुसार बाराबंकी के सैदनपुर, सफदरगंज, दरियाबाद में रेलवे स्टेशन पर काम करवा रहे इंजीनियरों से रंगदारी मांगी गई थी. गुर्गों पर अभय सिंह के नाम से धमकी देकर 2 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप हैं. जानकारी के अनुसार धमकी देकर विधायक के गुर्गे डम्पर की चाभियां भी निकाल ले गए थे और अभय सिंह से आकर मिलने की बात कही थी. सुरेंद्र कालिया रेलवे का बड़ा ठेकेदार हैं और उस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं.

की जाएगी कार्रवाई 
एएसपी बाराबंकी मनोज पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बाराबंकी के थाना दरियाबाद क्षेत्र में पीड़ित ने बताया कि कुछ बाहरी लोग उनकी कंस्ट्रक्शन साइट पर और ऑफिस में आकर पैसे की डिमांड करते हुए उन्हें परेशान कर रहे हैं. तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है. 2 आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जा चुका है, अन्य के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

UP News: राहुल गांधी के गठबंधन वाले बयान पर मायावती ने दिया जवाब, कहा- अपना बिखरा घर संभाल लें

Private School Fees In UP: यूपी के निजी स्कूलों की फीस में 9.5% की वृद्धि, जानें- क्या है फीस बढ़ाने के पीछे का गणित?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget