एक्सप्लोरर

बांदा: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने तीन बच्चों के साथ निगला जहर, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी की कोशिश की. जिले के सरकारी अस्पताल में महिला और उसके बच्चों का इलाज चल रहा है. माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी की वजह से महिला ने इस तरह का कदम उठाया है.

बांदा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव में कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की. गंभीर हालत में महिला और उसके बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. महिला का पति लवकुश (31) एक माह पहले जहर खाकर आत्महत्या कर चुका है. मृतक लवकुश के नाम कुल दो बीघे कृषि योग्य भूमि है, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है.

जिला सरकारी अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा सेवा अधिकारी (ईएमओ) डॉक्टर विनीत सचान ने बृहस्पतिवार को बताया कि मोतियारी गांव की महिला सुषमा (29) और उसकी बेटी लक्ष्मी (5), देवकी (3) व बेटा दुर्गा (8 माह) को बुधवार की देर शाम जहरीला पदार्थ खाने की वजह से ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. महिला और उसके बच्चों की हालत में अब सुधार है.'

डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि 'चिकित्सकों के पूछने पर महिला ने बताया कि आर्थिक परेशानी के चलते उसके पति लवकुश ने एक माह पूर्व जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. पति की मौत के बाद बच्चों की परवरिश न कर पाने से परेशान होकर उसने दूध के साथ तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाया, फिर खुद भी पी लिया है.

मोतियारी गांव की ग्राम प्रधान सुमन यादव ने बताया कि महिला सुषमा के पति लवकुश के नाम डेढ़ से दो बीघा कृषि भूमि है, जिस पर खेती कर परिवार की जीविका चलती है. उसके नाम मनरेगा जॉब कार्ड और राशन कार्ड भी बना है. उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व महिला के नाम सरकारी आवास भी आवंटित किया गया है, जो अर्ध निर्मित है. महिला अपने परिवार से अलग रहती है और उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है.

बांदा: आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने तीन बच्चों के साथ निगला जहर, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गिरीन्द्र सिंह ने कहा कि महिला के पति ने एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. उसकी मौत बाद महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है. जिले के सरकारी अस्पताल में महिला और उसके बच्चों का इलाज चल रहा है. अभी महिला के बयान नहीं दर्ज किए जा सके हैं, इसलिए आत्महत्या की कोशिश की असली वजह की जानकारी नहीं है. मामले की जांच की जा रही है.

बिजनौर: आंगन में सो रही बुजुर्ग की निर्मम हत्या, नौकर ने उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: शामली में धर्मांतरण का खेल उजागर, जिम ट्रेनर युवती पर आरोप, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने!
शामली में धर्मांतरण का खेल उजागर, जिम ट्रेनर युवती पर आरोप, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने!
UP Police Constable Exam: यूपी के 75 जिलों में होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 32,679 पदों के लिए कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम
यूपी के 75 जिलों में होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 32,679 पदों के लिए कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेंने, यहां देखें पूरा शेड्यूल
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेंने, यहां देखें पूरा शेड्यूल
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget