एक्सप्लोरर

रेलवे की परीक्षा में डिजाइनर मास्क, गमछा और रुमाल पहनने पर रोक, ये है वजह

रेलवे के नान टेक्निकल और मिनिस्ट्रीयल की पापुलर कैटेगरी के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं 15 से 18 दिसम्बर तक होंगी.

प्रयागराज: कोरोना और लाकडाउन की वजह से महीनों से रुकी हुई रेलवे की भर्ती परीक्षाएं 15 दिसम्बर से शुरू हो रही हैं. नकल और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए गमछे और रुमाल के साथ डिजाइनर मास्क पहनकर आने पर रोक लगा दी है. अभ्यर्थियों को हिदायत दी गई है कि वह सामान्य सर्जिकल मास्क पहनकर ही सेंटर्स पर आएं. जो अभ्यर्थी डिजाइनर या ज़्यादा चौड़े मास्क के साथ ही चेहरे को गमछे या रुमाल से ढककर आएंगे, उन्हें सेंटर्स पर रेलवे की तरफ से मुफ्त में सर्जिकल मास्क दिया जाएगा. इसके लिए अभ्यर्थियों को ज़रूरी निर्देश दिए जा चुके हैं.

रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह कदम मास्क की आड़ में नकल किये जाने, ब्लूटूथ व कोई डिवाइस छिपाए जाने और अभ्यर्थी की जगह किसी मुन्ना भाई को बिठाए जाने की आशंकाओं के मद्देनजर उठाया है. इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा. अभ्यर्थियों को बिठाने में छह फिट की दूरी का ख्याल रखा जाएगा. रेलवे की तरफ से केंद्रों पर सेनेटाइजर के भी इंतजाम रहेंगे.

किसी अभ्यर्थी की तलाशी भी नहीं ली जा सकती

रेलवे के नान टेक्निकल और मिनिस्ट्रीयल की पापुलर कैटेगरी के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं 15 से 18 दिसम्बर तक होंगी. आरआरबी इलाहाबाद के तहत कुल 119 पद हैं. इन 119 पदों के लिए 15 हज़ार से ज़्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के आठ शहरों में बनाए गए 39 केंद्रों पर होनी है. अभ्यर्थियों को 11 दिसम्बर से एडमिट कार्ड जारी किये जाएंगे.

रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के चेयरमैन आर ए जमाली के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के साथ ही गड़बड़ी रोकने पर भी पूरी तरह फोकस किया जाएगा. पहले की भर्ती परीक्षाओं में कुछ गड़बड़ियां देखने को मिली थीं. इस बार कोविड की वजह से लोग चेहरे को मास्क से ढके रहेंगे. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से इस बार किसी अभ्यर्थी की तलाशी भी नहीं ली जा सकती. ऐसे में इस तरह का एहतियाती कदम उठाना बेहद ज़रूरी था. अभ्यर्थियों ने रेलवे के इस फैसले पर मिली जुली प्रतिक्रिया जताई है. कोई इसे ठीक कदम बता रहा है तो कोई गैरज़रूरी.

ये भी पढ़ें-

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में अब 7 जनवरी को होगी सुनवाई, जानें क्या है मामला

पहले की सरकारों ने चीनी मिलों को बंद किया, हम शुरू कर देश-दुनिया में पहचान बना रहे हैं: योगी आदित्‍यनाथ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
राम मंदिर CEO के लिए अब बचेंगे बस 3 नाम, ट्रस्ट लेगा अंतिम फैसला
राम मंदिर CEO के लिए अब बचेंगे बस 3 नाम, ट्रस्ट लेगा अंतिम फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget