एक्सप्लोरर

पहले की सरकारों ने चीनी मिलों को बंद किया, हम शुरू कर देश-दुनिया में पहचान बना रहे हैं: योगी आदित्‍यनाथ

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि जब हमारी सरकार आई, तो हमनें बंद चीनी मिल में नया प्‍लांट लगाकर शुरू कराया. हमारी फाइन शुगर जब विदेश में जाएगी, तो हमारा प्रचार भी होगा. पिपराइच और मुंडेरवा का नाम विश्व पटल पर छा जाएगा.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 9 दिसंबर को पिपराइच स्थित सल्‍फरलेस शुगर प्‍लांट का शुभारम्‍भ किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों का शोषण करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. सरकारी योजनाओं का दिल्‍ली से चला 100 रुपए किसानों तक 10 रुपए ही पहुंचता रहा है. 90 रुपए दलाल खा जाते रहे हैं. आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सरकार में किसानों और गरीबों के खाते में सीधे रुपए जा रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी मिलों को बंद किया. हम शुरू कर देश-दुनिया में पहचान स्‍थापित कर रहे हैं.

साजिश के तहत 21 शुगर मिलों को बेच दिया गया सीएम को गोरखपुर की पिपराइच चीनी मिल से पहले बस्‍ती की मुंडेरवा चीनी मिल पहुंचना था लेकिन, विजिबिलटी नहीं होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर वहां लैंड नहीं कर सका. वहां पर उन्‍हें 200 करोड़ की विकास की परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण भी करना थे. सीएम सीधे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग के जरिए पिपराइच शुगर मिल पहुंचे. मुख्‍यमंत्री ने यहां पर 25 करोड़ की लागत से बने सल्‍फरलेस शुगर प्‍लांट का शुभारम्‍भ किया. इस दौरान उन्‍होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 1932 में पिपराइच और मुंडेरवा की शुगर मिल लगी थी. 1999 में इसे पिछली सरकारों ने इसे साजिश के तहत प्रदेश की 21 शुगर मिल को बेच दिया. हमने उस समय आंदोलन भी किया था.

लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि जब हमारी सरकार आई, तो हमनें बंद चीनी मिल में नया प्‍लांट लगाकर शुरू कराया. मुंडेरवा और पिपराइच शुगर मिल को शुरू किया गया है. एक वर्ष में चार गुना अधिक पेराई हुई. पूर्वी यूपी के सभी किसान भाइयों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. ये फाइन शुगर दुनिया के स्टोर, होटलों, अस्पताल में जाएगी. मुंडेरवा और पिपराइच की फाइन शुगर की वजह से पहचान बनेगी. कोरोना काल में पूरा देश प्रभावित रहा. लेकिन इस काल में भी एक-एक गरीब और अन्य लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया. मुंडेरवा में हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया. वहां के लोगों को भी यहीं से संबोधित कर रहा हूं.

किसानों के हित में हुआ काम सीएम ने कहा कि किसानों के हित के लिए जितना 6 वर्षों में काम हुआ, उतना 60 वर्षों में भी नहीं हुआ. एक लाख 12 हजार करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ. इतना किसी राज्य का वार्षिक बजट भी नहीं है. ये पहली बार है कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से पैसा किसानों के खाते में सीधे चला जाएगा. गन्ना किसानों को सब्सिडी के साथ अन्य सुविधाएं किसान निधि के माध्यम से 6000 रुपए सालाना दी गई.

कोरोना काल में किया अच्छा काम मुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन लोगों ने विपक्ष के बंद को सिरे खारिज कर दिया. कुछ लोग इसमें भी षडयंत्र कर रहे हैं कि मोदी जी के राज में ये कैसे हो रहा है? कांग्रेस के काल में 100 रुपये दिल्ली से चलता था तो 10 रुपये किसान के पास पहुंचता था. 90 रुपये दलाल खा जाते थे. आज किसान और गरीब के खाते में पैसे जा रहे हैं, तो कुछ लोग इसमें भी व्यवधान और षडयंत्र कर रहे हैं. यूपी में स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य सभी विभाग ने कोरोना काल में इतना अच्छा काम किया कि डब्ल्यूएचओ को भी तारीफ करनी पड़ी.

युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में हमने कोटा और अन्य जगहों से कोरोना काल में लाखों बच्चों को वापस बुलाया. सीएम ने कहा कि यहां शुगर तक सीमित नहीं रहेंगे, हम एथेनाल, गन्ने का जूस और गुड़ बनाकर उसे मार्केट में लाएंगे. जिससे यहां के युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें 4-5 लाख रुपए का लोन दिलाकर रोजगार से जोड़ा जाए. 24 करोड़ जनता हमारा परिवार है. जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर हमने काम किया है. मिलें कैसे शुरू हो रही है, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य कैसे मिल रहा है? ये विपक्ष से देखा नहीं जा रहा है. देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती में भी मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं.

किसानों और जनता जनार्दन को बधाई योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी किसानों और जनता जनार्दन को बधाई और शुभकामना देता हूं. विकास की आभा को किसानों तक पहुंचाने के लिए आपका आभार प्रकट करता हूं. उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को देना हमारा नैतिक कर्तव्य है. मुंडेरवा में विकास की 120 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 81 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण होना था. लेकिन, वहां पर ऑनलाइन ही कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है. महिला स्वयंसेवी संगठनों ने बस्ती और गोरखपुर की महिलाओं ने वहां स्वरोजगार और स्वावलंबन का अच्छा काम किया है.

पिपराइच और मुंडेरवा का नाम विश्व पटल पर छा जाएगा योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने शुगर मिल को बंद किया. लूट-खसोट किया. हमने शुगर मिल को बंद नहीं किया. शुरू किया. यहां हमने बिजली उत्पादन किया और पैसा भी कमाया. इस शुगर मिल को कोई माई का लाल बंद नहीं कर सकता है. हमारी फाइन शुगर जब विदेश में जाएगी, तो हमारा प्रचार भी होगा. पिपराइच और मुंडेरवा का नाम विश्व पटल पर छा जाएगा.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: अतीक के करीबी मुबारक खान की आलीशान इमारत पर चला बुलडोजर, 30 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज

यूपी: माता-पिता की संपत्ति हड़पने वालों को मिलेगी सख्त सजा, नया प्रस्ताव लाने की तैयारी में योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीरो बंसी बजा रहा है...', हमीरपुर पुल हादसे पर सपा नेता मनोज काका ने BJP पर साधा निशाना
'नीरो बंसी बजा रहा है...', हमीरपुर पुल हादसे पर सपा नेता मनोज काका ने BJP पर साधा निशाना
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टीन शेड गिरने से हादसा, TTE समेत 3 लोग घायल
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टीन शेड गिरने से हादसा, TTE समेत 3 लोग घायल
हापुड़ में ईद पर बवाल, 300 रुपये के विवाद में दो पक्ष भिड़े; जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर
हापुड़ में ईद पर बवाल, 300 रुपये के विवाद में दो पक्ष भिड़े; जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर
हमीरपुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान
हमीरपुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz
NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी, AAP-BJP और कांग्रेस में कौन मार रहा बाजी, यहां जानें सबकुछ
पंजाब निकाय चुनाव: वोटों की गिनती जारी, AAP-BJP और कांग्रेस में कौन मार रहा बाजी, यहां जानें सबकुछ
India Monsoon: उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड...गर्मी के कहर से कोई नहीं बचेगा, IMD की रिपोर्ट ने डराया
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड...गर्मी के कहर से कोई नहीं बचेगा, IMD की रिपोर्ट ने डराया
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'थलापति' को देख खुद को नहीं रोक पाई एयर होस्टेस', ऐसा क्या लिखा, रातोंरात वायरल हो गई
'थलापति' को देख खुद को नहीं रोक पाई एयर होस्टेस', ऐसा क्या लिखा, रातोंरात वायरल हो गई
Viral Cricket Video: टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो
टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो
K-Beauty: स्किन केयर का बेताज बादशाह नहीं रहा अमेरिका, इस देश ने ऐसी दी धोबीपछाड़ कि बदल गया मार्केट
स्किन केयर का बेताज बादशाह नहीं रहा अमेरिका, इस देश ने ऐसी दी धोबीपछाड़ कि बदल गया मार्केट
Embed widget