एक्सप्लोरर

बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए होगा बंद? बाल संत अभिनव अरोड़ा ने बताई सच्चाई

Banke Bihari Temple Corridor: बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थानीय लोग और सेवायत विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है इस कॉरिडोर से वृदांवन की कुंज गली खत्म हो जाएंगी.

Abhinav Arora on Banke Bihari Temple Close: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर जहां स्थानीय लोग और गोस्वामियों का हर दिन विरोध बढ़ता जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए बंद होगा. यह खबर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का जिक्र कर सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि यह पूरी तरह से गलत खबर है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर का अब वृंदावन के बाल संत अभिनव अरोड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बाल संत अभिनव अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं और उनके भक्ति के वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं. अब उन्होंने बांके बिहारी मंदिर 3 साल के लिए बंद होगा इस पर अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बांके बिहारी का मंदिर 1 जून से तीन साल के बंद हो रहा है, नहीं ये गलत है और आपको भी ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. अगर बांके बिहारी का मंदिर 3 साल क्या तीन दिन के लिए ही बंद हो जाए तो उनके भक्तों की क्या हालत होगी और बिहारी जी अपने भक्तों को कभी निराश नहीं देख सकते हैं. 

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को लेकर मथुरा जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने गलत बताया है, उन्होंने कहा कि मंदिर बंद किए जाने की बात भी सिर्फ एक अफवाह है. वहीं मंदिर के गोस्वामी भी इस वायरल पोस्ट को गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सिर्फ अफवाह है.

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थानीय लोग और सेवायत विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इस कॉरिडोर से वृदांवन की कुंज गली खत्म हो जाएंगी. वहीं इधर योगी सरकार की तरफ से बांके बिहारी मंदिर के ट्रस्ट के लिए अध्यादेश भी जारी कर कर दिया है, जिसके बाद अब ठाकुर जी के मंदिर की पूरी जिम्मेदारी इस ट्रस्ट के पास ही रहेगी.

Mau By Polls: मुस्लिम बहुल मऊ विधानसभा सीट का किला भेद पाएगी बीजेपी? आज तक नहीं खिल सका है कमल

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget