एक्सप्लोरर

Mau By Polls: मुस्लिम बहुल मऊ विधानसभा सीट का किला भेद पाएगी बीजेपी? आज तक नहीं खिल सका है कमल

Mau By Polls: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म होने के बाद मऊ सीट पर उपचुनाव होने हैं. इस सीट पर अंसारी परिवार का दबदबा रहा है. बीजेपी आज तक यहां से चुनाव नहीं जीत पाई है.

Mau By Polls: उत्तर प्रदेश के मऊ की सदर सीट पर उपचुनाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं. सुभासपा नेता और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द होने के बाद ये सीट खाली हो गई है. साल 1996 से लेकर 2022 तक इस सीट पर अंसारी परिवार का दबदबा रहा है. राजनीतिक दल चाहे कोई हो लेकिन इस सीट पर जीत अंसारी परिवार ने ही दर्ज की है. इस सीट पर भाजपा को कभी कामयाबी नहीं मिली हैं. अपनी स्थापना के बाद से आज तक तमाम कोशिशों के बावजूद मऊ की सदर सीट पर कभी कमल नहीं खिल पाया है. 

मऊ सदर सीट पर मुस्लिम बहुल सीट रही है. इस सीट पर 1.70 लाख मुस्लिम मतदाता है. जो किसी भी प्रत्याशी की जीत में अहम भूमिका निभाते है.  अंसारी परिवार का इस सीट पर ऐसा दबदबा रहा है कि राजनीति दल चाहे कोई हो या ना हो चुनाव अंसारी परिवार ही जीता है. मुख्तार अंसारी इस सीट से लगातार पांच बार विधायक बने. साल 1996 में वो बसपा से चुनाव लड़े और जीत हासिल पहली बार विधायक बने. इसके बाद 2002 और 2007 में लगातार उन्होंने निर्दलीय रहकर चुनाव जीता. 

मुख्तार परिवार का रहा है वर्चस्व
साल 2012 में मुख्तार अंसारी कौमी एकता दल से चुनाव जीते. 2017 के चुनाव में उन्होंने फिर बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. साल 2022 इस सीट पर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने सपा-सुभासपा गठबंधन से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर पहली बार विधायक बनें. लेकिन, मुख्तार अंसारी का निधन हो चुका है और अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द हो गई है. ऐसे में इस सीट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. 

मऊ सदर सीट कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ हुआ करती थी. चार बार इस सीट से बहुजन समाज पार्टी ने भी जीत दर्ज है. लेकिन, भारतीय जनता पार्टी इस सीट से आज तक चुनाव नहीं जीत पाई है. साल 1991 में जब यूपी में प्रचंड राम लहर थी तब बीजेपी ने इस सीट से मुख्तार अब्बास नकवी को टिकट दिया. इस चुनाव में भाजपा ने अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन 133 वोटों से सीपीआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा. 1993 बीजेपी ने फिर से नकवी पर भरोसा किया लेकिन इस बार वो दस हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गए. 

1996 में जब से मऊ सीट पर मुख्तार अंसारी की एंट्री हुई तो उसके किले को कोई नहीं हिला सका. 2017 में बीजेपी ने गठबंधन कर सुभासपा को ये सीट दी. बीजेपी की प्रचंड लहर में भी गठबंधन प्रत्याशी ने टक्कर तो दी लेकिन चुनाव नहीं जीत पाई. 

अब्बास अंसारी की सीट पर कौन लड़ेगा? BJP या सुभासपा! ओपी राजभर ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget