एक्सप्लोरर

Prayagraj: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री प्रयागराज पहुंचे, संगम में लगाई डुबकी, जानें- क्या है कार्यक्रम?

Prayagraj Magh Mela 2023: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान वो हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे.

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) आज प्रयागराज (Prayagraj) के माघ मेले (Magh Mela 2023) में पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान माघ मेले में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दी. कड़ी सुरक्षा के बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने काफिले के साध माघ मेले में पहुंचे. जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए. संगम में स्नान के बाद वो साधु-संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे. 

संगम में स्नान के बाद बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सबसे पहले पूजा अर्चना की. इसके बाद वो सबसे पहले निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महंत संतोष दास उर्फ़ सतुआ बाबा के कैंप पहुंचे. जहां पर भी बड़ी संख्या में संत महात्मा उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे. धीरेंद्र शास्त्री यहां साधु-महात्माओं का आशीर्वाद लेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान वो हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर उनका समर्थन पाने की कोशिश करेंगे. माघ मेले में उनके आगमन को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह बना हुआ है.

प्रयागराज माघ मेले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का औपचारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि सतुआ बाबा के बाद वो राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के पंडाल में जा सकते हैं. इसके बाद वो संगम किनारे लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में माथा टेक सकते हैं. 

मेजा में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

बागेश्वर बाबा को मुख्य रूप से प्रयागराज की मेजा तहसील के कुंवर पट्टी जवनिया गांव में स्थित सोना भवन में आयोजित हो रहे मां शीतला कृपा महोत्सव में शामिल होना है. यहां दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उनका कार्यक्रम होगा. आयोजक इंद्र देव शुक्ला के मुताबिक बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम के लिए सवा लाख लोगों का इंतजाम किया गया है. यहां एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने की उम्मीद है. उनका दावा है कि धीरेंद्र शास्त्री इस कार्यक्रम के जरिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने को लेकर लोगों का समर्थन मांग सकते हैं. 

सीएम योगी से भी कर सकते हैं मुलाकात

प्रयागराज में 3 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही माघ मेले में भी जा सकते हैं. ऐसे में कयास यह लगाए जा रहे हैं कि क्या सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए धीरेंद्र शास्त्री माघ मेले में रुक भी सकते हैं?

ये भी पढ़ें- Holi 2023 Date: होली कब है? यूपी बिहार के लिए ट्रेन की टिकट बुक करने से पहले जानें सही तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी सांसद सतीश गौतम की सदस्यता पर लटकी तलवार! इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
बीजेपी सांसद सतीश गौतम की सदस्यता पर लटकी तलवार! इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
यूपी: 21 दिन में दरिंदे को उम्रकैद की सजा, चचेरे मामा ने किया था डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म
यूपी: 21 दिन में दरिंदे को उम्रकैद की सजा, चचेरे मामा ने किया था डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म
'US, चीन और पाकिस्तान अभिजीत दीपके की....', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर महंत सीताराम दास का दावा
'US, चीन और पाकिस्तान अभिजीत दीपके की...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर महंत सीताराम दास का दावा
वाराणसी में रेलवे स्टेशन पर पुरुषों से छेड़छाड़, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
वाराणसी में रेलवे स्टेशन पर पुरुषों से छेड़छाड़, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget