एक्सप्लोरर

Bagehswar News: होली के बाद से ही घर में सड़ती रही चार लाशें, बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी खबर

Uttarakhand News: बागेश्वर पुलिस (Bageshwar Police) ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही महिला के पति भूपाल राम की तलाश की जा रही है. जल्द ही मामले की सही जानकारी सामने आ जाएगी.

Bageshwar News: बागेश्वर (Bageshwar) के जोशीगांव में एक मकान से महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. मृतकों में एक 5-6 महीने का बच्चा भी है. पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो शव सड़ी-गली अवस्था में थे. पुलिस पति को तलाश मे जुटी है जिसके बाद ही मामले की जानकारी हो सकेगी. ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले घटनास्थल के आसपास से बच्चे के रोने जैसी आवाज भी लोगों ने सुनी थी.

पुलिस के अनुसार घटना होली के आसपास की है. तब से गांव के लोगों ने मृतका और उसके बच्चों को नहीं देखा था. सीओ अंकित कंडारी ने कहा कि घटना होली के बाद की हो सकती है क्योंकि शव सड़ गल चुके हैं. मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जोशीगांव निवासी गोविंद सिंह बिष्ट का मकान गांव से काफी दूर था. चार साल पहले गोविंद सिंह ने यह मकान छोड़ दिया था. जिसके बाद यह घर भूपाल राम के शख्स ने ले लिया था. गांव के अन्य मकानों से काफी दूरी पर होने से इस मकान की ओर गांव के लोगों की आवाजाही कम थी. गुरुवार शाम गांव के कुछ लोग इस मकान के पास से जंगल की तरफ जा रहे थे तो उनको बदबू महसूस हुई. 

जब इलाके में आस-पास कोई नहीं था तो उन्होंने मकान मालिक को फोन किया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी और जब पुलिस पहुंची तो घर से तीन बच्चों समेत चार शव बरामद हुए. पुलिस की पड़ताल में घर के भीतर भूपाल राम की पत्नी नंदी देवी, बेटी अंजलि, पुत्र कृष्णा और भाष्कर के शव होने की पुष्टि हुई.

पुलिस मामले की कर रही जांच
ग्राम प्रधान भूपाल आर्या ने बताया कि भुपाल राम का अपनी फैमिली से करीब 10-15 साल से कोई ताल्लूकात नहीं थे और न ही उन्होंने भूपाल को गांव आते जाते देखा है. वह न किसी पूजा और न ही शादी और बारात में आता था. उन्होंने कहा कि भुपाल राम सही व्यक्ति नहीं था और वह लोगों को हमेशा ठगता था जिस वजह से उसके साथ किसी का कोई संपर्क नहीं था. उसकी एक बड़ी बेटी पूजा 17 साल की है जो भुपाल के भाई के साथ ही रहकर पढ़ती हैं. वहीं पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हर पहलु को देखा जा रहा है. जल्द ही मामले की सही जानकारी सामने आ जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

Watch: 'मैं जानवर हूं, गधा हूं, बंदर हूं', आखिर पुलिस पर भड़कते हुए ऐसा क्यों बोले सपा विधायक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
संभल हिंसा के आरोपी जफर अली को चुनाव लड़ाएंगे असदुद्दीन ओवैसी, मुरादाबाद की जनसभा में करेंगे ऐलान
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
19 साल बाद कोर्ट पहुंचे जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम बुखारी, इस केस में NBW रिकॉल अर्जी हुई मंजूर
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार की अरेस्टिंग पर CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget