एक्सप्लोरर

Watch: 'मैं जानवर हूं, गधा हूं, बंदर हूं', आखिर पुलिस पर भड़कते हुए ऐसा क्यों बोले सपा विधायक

UP News: सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि मेरा वकील मेरा अल्लाह है, मेरा इस्तीफा ले लें, अगर इस्तीफा लेना चाहते हैं अभी ले लीजिए. इरफान सोलंकी के आधार कार्ड मामले में 20 मार्च को सुनवाई होगी.

Kanpur News: समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) पेशी से वापस ले जाते समय कानपुर पुलिस पर जमकर भड़के. सपा विधायक ने कानपुर पुलिस की धक्कामुक्की से परेशान होकर आपा खोते हुए कहा कि ऐसा बरताव किया जाता है जैसे मैं जानवर हूं, गधा हूं, बंदर हूं. इसके साथ ही सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि मेरा वकील मेरा अल्लाह है, मेरा इस्तीफा ले लें, अगर इस्तीफा लेना चाहते हैं अभी ले लीजिए. वहीं सपा विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप लोग क्यों आते हैं मुझसे बात करने जब आपको भी धक्का-मुक्की होती है.

सपा विधायक इरफान सोलंकी के आधार कार्ड मामले में 20 मार्च को सुनवाई होगी और आगजनी वाले मामले में कोर्ट ने 25 मार्च की तारीख दी है. वहीं इरफान की 29 मार्च तक कोर्ट ने कस्टडी बढ़ा दी है. सपा विधायक को पेशी के लिए महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया था. पिछली तारीख में सपा विधायक इरफान सोलंकी की आगजनी मामले में निचली अदालत में दाखिल रिवीजन अर्जी खारिज की थी. इस दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा था कि निकली अदालत के आदेश के खिलाफ उसी वक्त  रिवीजन अर्जी दाखिल करनी चाहिए थी. इसी आधार पर जिला जज संदीप जैन ने इरफान की याचिका खारिज हुई थी.

हाल ही में सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ एक और चार्जशीट कानपुर पुलिस ने दाखिल की. यह चार्जशीट साल 2021 के एक मामले में दाखिल हुई है, सपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने ट्रेनी दरोगा से बदतमीजी की थी. ग्वालटोली पुलिस ने मोहम्मद शरीफ नाम के व्यक्ति को 23 अगस्त साल 2021 को पकड़ा था. उसकी पैरवी के लिए सपा विधायक इरफान सोलंकी ग्वालटोली थाने पहुंचे थे और सपा विधायक ने आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया था. उसी दौरान ट्रेनी दरोगा राजीव कुमार सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था, इतना ही नहीं भड़के विधायक ने ट्रेनी दरोगा से बदतमीजी करते हुए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था.

UP Politics: मायावती ने एक बार फिर अपने फैसले से चौंकाया, BSP में किया हैरानी वाला बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget