एक्सप्लोरर

बदायूं: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित, होम क्वॉरंटीन हुए

बदायूं के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक कमलेश शर्मा का रैपिड एंटीजन किट के जरिए परीक्षण किया गया था जिसमें वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. ये दोनों अधिकारी पिछले शुक्रवार को बीजेपी के स्थानीय सांसद संघमित्रा मौर्य और जिले के सभी विधायकों के साथ बैठक में शामिल हुए थे.

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने रविवार को बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक कमलेश शर्मा का रैपिड एंटीजन किट के जरिए परीक्षण किया गया था जिसमें वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने कहा कि चूंकि सिंह खुद डॉक्टर हैं और अपनी देखभाल कर सकते हैं लिहाजा उन्हें होम क्वॉरंटीन में ही रहने की अनुमति दी गई है. शर्मा को भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आवास में एक कमरे में आइसोलेशन में रखा गया है.

एक सवाल के जवाब में जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि वो पिछले तीन दिनों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी से नहीं मिले हैं. सिर्फ फोन पर ही बातचीत हुई है, लिहाजा वो सुरक्षित हैं और उन्हें अपनी जांच कराने की कोई जरूरत नहीं है.

गौरतलब है कि, शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बने डी ब्लॉक भवन के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में बदायूं के सदर विधायक और नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, बदायूं से सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य, जिले के सभी भाजपा विधायक, जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंह भी मौजूद थे.

इसके बाद शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल थे. साथ ही सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया था जिसमें विभाग के लगभग 75 अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे.

इस सवाल पर कि पिछले दो-तीन दिनों के अंदर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संपर्क में आए मंत्रियों, सांसद, विधायकों समेत अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी, जिलाधिकारी ने कहा कि इस मामले में शासन के निर्देशों के मुताबिक ही कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें:

बेटे विनायक के भारत आने पर होगा चेतन चौहान का अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने जताया दुख

सुदीक्षा भाटी केस में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- नहीं हुई छेड़छाड़, सड़क हादसे में गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget