एक्सप्लोरर

सुदीक्षा भाटी केस में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- नहीं हुई छेड़छाड़, सड़क हादसे में गई जान

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस खुलासे में सामने आया है कि सुदीक्षा की मौत सड़क हादसे में हुई थी, जांच में ये भी साफ हो गया कि सुदीक्षा के साथ छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई थी.

बुलंदशहर, अनुभव शर्मा: अमेरिका में पढ़ने वाली होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत मामले में पुलिस को आखिरकार घटना के 5 दिन बाद सफलता मिल गई. एसआईटी की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी घटना का खुलासा किया है. पुलिस खुलासे में सामने आया है कि सुदीक्षा की मौत सड़क हादसे में हुई थी, जांच में ये भी साफ हो गया कि सुदीक्षा के साथ छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई थी.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सड़क हादसे में सुदीक्षा की मौत हुई थी. सुदीक्षा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी. पुलिस अधिकारी भी दावा कर रहे हैं कि एसआईटी की जांच में भी छेड़छाड़ की कोई बात सामने नहीं आई है. पुलिस का दावा है कि पकड़े गए एक बुलेट सवार आरोपी की उम्र लगभग 56 साल है और वो कांट्रेक्टर के यहां काम करता है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी 10 अगस्त को राज मिस्त्री राजू को लेकर काली बुलेट से निर्माणाधीन साइट पर जा रहा था. औरांगबाद चारोरा मुस्तफाबाद के पास उसकी बुलेट बाइक के सामने अचानक हरे रंग का ऑटो और भैंसा बुग्गी आ गई। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ और इस हादसे में सुदीक्षा की मौत हो गई।

पुलिस का दावा है कि मामला बहुचर्चित हो जाने से दीपक डर गया था और इसलिए उसने बुलेट को मॉडिफाइड करा दिया था. इतना ही नहीं किसी को शक न हो इसलिए दीपक ने टायर, सायलेंसर और जाट लिखी नम्बर प्लेट भी हटवा दी थी. पुलिस ने राजू और दीपक की निशानदेही पर मोडिफाइड बुलेट बाइक, सायलेंसर, हेलमेट, नंबर प्लेट और टायर बरामद कर लिए हैं.

सुदीक्षा भाटी की मौत सड़क हादसा थी या कुछ और इस मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम का गठन किया गया था. एसआईटी प्रभारी सीओ सिटी दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल में कई अहम सुराग हाथ लगे. पुलिस की मानें तो सीसीटीवी फुटेस और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी बुलेट सवारों को पकड़ पाई. इनमें 56 साल का राजू मिस्त्री और दीपक चौधरी शामिल हैं.

पुलिस ने घटना से जुड़े सभी प्रत्यक्षदर्शियों को मीडिया के सामने खड़ा किया तो वहीं 10 हजार 700 बुलेट खंगालने के बाद सुदीक्षा के गुनहगार बुलेट राजा को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने प्रेसवार्ता करते हए आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि पुलिस जांच के बाद भी दावा कर रही है कि सुदीक्षा के साथ छेड़छाड़ जैसी कोई वारदात नहीं हुई थी.

यह भी पढ़ें:

लखनऊ के KGMU में खुला उत्तर प्रदेश का पहला प्लाज़्मा बैंक, कोरोना से लड़ाई में होगा मददगार

गोंडाः युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या, बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: बुलंदशहर में अचानक पेड़ से होने लगी नोटों की बारिश! बंदर ने हवा में उड़ाए 500-500 के नोट
बुलंदशहर में अचानक पेड़ से होने लगी नोटों की बारिश! बंदर ने हवा में उड़ाए 500-500 के नोट, देखें वीडियो
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
मुजफ्फरनगर: मां-बेटे को उतारा था मौत के घाट, अब 15 साल बाद आरोपी को फांसी की सजा
मुजफ्फरनगर: मां-बेटे को उतारा था मौत के घाट, अब 15 साल बाद आरोपी को फांसी की सजा
Firozabad News: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटककर मार डाला
फिरोजाबाद: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटककर मार डाला

वीडियोज

Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Kalyan Banerjee Attacked: Hooghly में भीड़ ने TMC सांसद को घेरा | Mamata | Abhishek | West Bengal
Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi
South Stars को भगवान जैसा दर्जा क्यों देते हैं Fans? Janhvi Kapoor ने बताई वजह
Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhishek Banerjee Attack: पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज
पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
1.5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड और 1 लाख महीना निकासी, 20 साल बाद आपके पास कितना बचेगा पैसा?
1.5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड और 1 लाख महीना निकासी, 20 साल बाद आपके पास कितना बचेगा पैसा?
Embed widget