एक्सप्लोरर

आजमगढ़: BJP नेता आपस में भिड़े, धक्का-मुक्की, मारपीट तक पहुंचा मामला

यूपी के आजमगढ़ में बीजेपी ज़िलाध्यक्ष और नेता आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की और मारपीट हुई. दोनों में विवाद मंच से एक वरिष्ठ नेता का नाम नहीं लिए जाने पर शुरू हुआ था.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक बैठक के दौरान हंगामा हो गया और बीजेपी ज़िलाध्यक्ष  और भाजपा नेता आपस में ही भिड़ गए. विवाद कार्यक्रम के दौरान मंच से बीजेपी के वरिष्ठ नेता का नाम नहीं लिए जाने पर शुरू हुआ. जहां देखते ही देखते दो पक्षों या दो गुटों में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. 

कार्यक्रम में मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का एक वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद ये मामला सुर्खियों में आ गया है. लोग बीजेपी नेताओं के बीच विवाद को लेकर कई तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. 

बीजेपी के कार्यक्रम में आपस में भिड़े पार्टी नेता

दरअसल आजमगढ़ के बागेश्वर नगर स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने और अन्य तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी और जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे. बताया जा रहा कि इसी दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का नाम नहीं लिया गया, इस पर उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई. 

यूपी में छूटे वोटरों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, घर-घर जाएंगे BLO

एक दूसरे से धक्का-मुक्की और मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बात को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह तथा भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के बीच तीखी बहस हो गई  और बात एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की और मारपीट तक पहुंच गई. भाजपा कार्यकर्ता और मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने किसी तरह इस मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिनस दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गये. 

इस घटना को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी में गुटबाजी किस तरह हावी है. इस मामले में वहां मौजूद रहे धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान ही हंगामे की तैयारियां की जा रही थी, कुछ लोगों ने साजिश के तहत हंगामा किया. हमारी कोशिश रहेगी कि सबको लेकर एक दिशा में कमल खिलाएंगे. वहीं अनुशासनहीनता को लेकर उन्होंने कहा कि इसका समाधान बैठकर निकाला जाएगा.  

यूपी में रहस्यमय तरीके से जोड़े 16 लाख वोटर? CEO नवनीत रिनवा ने बताया सच

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
'चचा हैं तो सपा है' अखिलेश और शिवपाल में फूट? 5 सीटों पर जीती पार्टी तो लगे पोस्टर
'चचा हैं तो सपा है' अखिलेश और शिवपाल में फूट? 5 सीटों पर जीती पार्टी तो लगे पोस्टर
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Embed widget