एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव या शिवपाल यादव, किसके साथ हैं आजम खान? प्रसपा प्रमुख ने दिया ये जवाब

UP Politics: सीतापुर की जेल में बंद आजम खान से शिवपाल यादव की मुलाकात के बाद यूपी की सियासत गर्मा गई है. अखिलेश से नाराजगी के बीच सवाल उठता है कि आजम सपा अध्यक्ष के साथ हैं या शिवपाल यादव के साथ.

Shivpal Yadav-Azam Khan Meet: उत्तर प्रदेश की सियासत में आज सबसे ज्यादा चर्चा शिवपाल यादव और आजम खान के बीच हुई मुलाकात को लेकर हो रही है. शुक्रवार सुबह शिवपाल यादव, सीतापुर की जेल में बंद आजम खान से मिले, दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. अखिलेश यादव से नाराजगी के बीच ये मुलाकात इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि आजम भी सपा से नाराज बताए जा रहे हैं. भले ही आजम ने खुद कुछ न कहा हो लेकिन उनके समर्थक खुलकर सपा से विरोध जता चुके हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आजम खान अब किसके साथ हैं? क्या वो अब भी अखिलेश के साथ हैं या फिर चाचा शिवपाल के साथ मिलकर कोई नई रणनीति तैयार हो रही है.

शिवपाल ने सपा को सुनाई खरी खोटी

आजम खान से मुलाकात करने के बाद शिवपाल यादव ने जब मीडिया से बात की तो उन्होंने जमकर समाजवादी पार्टी को खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा अपने सबसे वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्य आजम खान के लिए न तो संघर्ष कर रही है और न ही मदद कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले पर जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करने की बात कही. उन्होंने कहा कि आजम, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य है. वे यूपी विधानसभा में सबसे वरिष्ठ और 10वीं बार के विधायक हैं. इसके साथ ही वो लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं.

शिवपाल ने कहा कि इतने बड़े कद के व्यक्ति को उनकी पार्टी (सपा) ने मदद नहीं की है. आजम खान का मुद्दा नेताजी के नेतृत्व में लोकसभा में रखा जाना चाहिए, जिनके प्रधानमंत्री के साथ अच्छे संबंध हैं और प्रधानमंत्री भी उन्हें महत्व देते हैं.

जानिए किसके साथ हैं आजम खान?

वहीं जब उनसे ये सवाल किया गया कि आजम उनके साथ है या फिर अखिलेश के, तो इस सवाल के जवाब में प्रसपा प्रमुख ने कहा कि वो आजम के साथ हैं और आजम उनके साथ हैं. आगे की रणनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उस पल का इंतजार करें. शिवपाल ने कहा कि "यहां से जाने के बाद मैं मुख्यमंत्री से समय लूंगा और आजम खान की बात उनके सामने रखूंगा, अगर वो संत दिल हैं, तो उनकी स्थिति जरूर समझेंगे.’’ आजम खान सीतापुर जेल में दो साल से अधिक समय से बंद हैं. अखिलेश यादव एक बार ही उनसे मिलने जेल गए थे. चर्चा है कि आजम खेमा इस बात से खफा हैं कि अखिलेश और सपा ने उनकी उपेक्षा की और मदद नहीं की. 

ये भी पढ़ें-

UP Politics: आजम खान से जेल में मिलने के बाद आई शिवपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया, सपा को कटघरे में खड़ा किया

Loudspeaker Row: सीएम योगी के आदेश के बाद गोरक्षपीठ में कम हुई लाउड्स्पीकर की आवाज, धीमी आवाज में होगा मंत्रोच्चार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आलू किसानों को राहत देगी योगी सरकार, ₹1100 करोड़ का बजट
आलू किसानों को राहत देगी योगी सरकार, ₹1100 करोड़ का बजट
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget