एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान से जेल में मिलने के बाद आई शिवपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया, सपा को कटघरे में खड़ा किया

UP Politics: अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल यादव ने आज सीतापुर की जेल में बंद सपा नेता आजम खान मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सपा पर कई सवाल उठाए और कहा कि पार्टी ने आजम के लिए कुछ नहीं किया.

Shivpal Singh Yadav Meets Azam Khan: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल यादव ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता आजम खान से सीतापुर जेल में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा आजम खान के लिए संघर्ष करते नहीं दिख रही है, ये बड़े दुर्भाग्य की बात है.  प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और आजम खान के बीच यह मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली. इस दौरान उन्होंने आजम के मामले को लेकर सपा को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह की अगुवाई में लोकसभा में आजम का मामला उठाना चाहिए.

आजम खान से मिलकर बोले शिवपाल 

शिवपाल यादव ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में सपा के कई सदस्य हैं. अगर सुनवाई न होती तो धरने पर बैठ जाते, प्रधानमंत्री नेता जी की बात जरूर सुनते. क्योंकि वह नेता जी का सम्मान बहुत करते हैं. लेकिन उनकी मदद नहीं हो पायी है. शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान के मुकदमे बहुत छोटे-छोटे हैं, इस पर ध्यान देना चाहिए था. ये बात सपा को याद रखना चाहिए. सीनियर नेता होते हुए भी उनकी मदद नहीं हो पा रही है. मैं आजम खान के साथ हूं.

दो साल से जेल में बंद है आजम

शिवपाल यादव ने कहा कि उचित समय आने पर राजनैतिक निर्णय लिया जाएगा. अभी कहना जल्दबाजी है. आजम के लिए सपा को संघर्ष और आन्दोलन करना चाहिए था. लेकिन नहीं हुआ ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है. इससे पहले आजम खां के समर्थकों द्वारा सपा से मुखर होने के बाद इस मुलाकात के पीछे भी कई मायने निकाले जा रहे हैं. करीब 2 साल से सपा नेता आजम खां सीतापुर जिला कारागार में बंद हैं. उनके साथ उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटा अब्दुल्लाह आजम भी बंद थे. दोनों अब जमानत पर हैं.

आजम के समर्थक भी जता चुके हैं नाराजगी

दो दिन पहले आजम खां के घर पर उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से रालोद के जयंत चैधरी ने भी मुलाकात की थी. यहां ये बात ध्यान देने वाली है कि शिवपाल सिंह यादव के साथ ही आजम खां भी इन दिनों अखिलेश यादव को लेकर नाराज चल रहे हैं. शिवपाल यादव तो कई बार सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं, जबकि आजम खां ने समर्थकों के माध्यम से अपनी नाराजगी का संदेश दिया है. 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जेल में आजम खां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनसे काफी देर बात की. इनके बीच यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब आजम खां के खेमे से लगातार अखिलेश यादव के खिलाफ नाराजगी के सुर उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

UP Corona Update: यूपी में बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में सामने आए 205 नए मरीज, 81 हुए रिकवर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में अवैध अतिक्रमण पर दौड़ा बुलडोजर, ग्राम समाज की 3 बीघा जमीन खाली कराई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget