एक्सप्लोरर

सपा नेता आजम खान के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, जौहर यूनिवर्सिटी को दो इमारतें हुई सील

UP News: जौहर यूनिवर्सिटी की दो बिल्डिंगों को सील कर दिया गया है. बता दें कि कार्रवाई करने से पहले जिला प्रशासन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को 25 जुलाई को बिल्डिंग खाली करने का नोटिस जारी किया था.

Azam Khan: सपा नेता और पूर्व सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की दो बिल्डिंगो को सील कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी में कस्टोडियन की जमीन पर बनाए गए दो भवन सील कर दिए गए है. जौहर यूनिवर्सिटी प्रशासन को 25 जुलाई को ही एक सप्ताह के अंदर भवन खाली करने का नोटिस दिया गया था. अवधि खत्म होते ही आज (3 अगस्त) को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो यूनिवर्सिटी की दो बिल्डिंग को सील कर दिया है. शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे.

बता दें कि आजम खान इन दिनों सीतापुर के जिला जेल में बंद है. जौहर यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व जिम के भवन को सील कर दिया गया है. प्रशासन ने यूनिवर्सिटी की 13.8 हेक्टेयर भूमि पर 25 जुलाई 2024 को कब्जे की जमीन और उस पर निर्मित भवन खाली करने के लिए सात दिन का नोटिस दिया गया था. नोटिस सीमा समाप्त होने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन को सील कर दिया है. राजस्व टीम फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और दोनों भवनों को सील कर वहां शत्रु संपत्ति अभिरक्षक का नोटिस चस्पा कर दिया. 

क्या बोली एसडीएम सदर मोनिका सिंह
एसडीएम सदर मोनिका सिंह ने बताया कि जौहर विवि में स्थित शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने के आदेश दिए गए थे. इस आदेश के बाद जमीन को कब्जे में लिया गया है, लेकिन जो दो भवन दायरे में आए थे उनको खाली कराने का नोटिस दिया गया था. उसकी अवधि पूरी हो गई है. शनिवार को इस पर भी कब्जा लेकर इन दोनों भवनों की सीलिंग की कार्रवाई की है. इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने चार दिन तक जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन की पैमाइश की और उसे कब्जे में लेने की कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान शत्रु संपत्ति के दायरे में जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन भी आ गए थे.

ये भी पढ़ें: अयोध्या रेप केस को लेकर यूपी की सियासत तेज, सपा के बागी विधायक ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget