एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का भड़काऊ बयान, कहा- 'हमारी मस्जिद हमने खो दी, कहीं 3-4 और...'

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले से एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भड़काऊ बयान दिया और नौजवानों से अपील करते हुए मस्जिदों को आबाद रखने का आह्वान किया.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए युवाओं से अपील की कि वो मस्जिद को आबाद रखें, कहीं ऐसा न हो कि मस्जिदें हमसे छीन ली जाएं. 

असदुद्दीन औवैसी ने ये भड़काऊ बयान उस वक़्त दिया जब वो एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, "नौजवानों मस्जिद को आबाद रखो. हमारी मस्जिदें हमसे छीन ली गईं. नौजवानों तुमसे मैं कह रहा है, वहां पर क्या हो रहा है, ये सब आप देख रहे हो. नौजवानों क्या तुम्हारे-हमारे दिलों में तकलीफ़ नहीं होती? कहीं ऐसा न हो कि मस्जिदें हमसे छीन ली जाएं." 

Ram Mandir: अयोध्या फैसले में किसी जज का नाम न लिखने की CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बताई बड़ी वजह, जानिए क्या कहा

राम मंदिर को लेकर ओवैसी का भड़काऊ बयान
ओवैसी ने आगे कहा, "जहां पर हमने 500 साल बैठकर क़ुरान ए करीम का ज़िक्र किया हो, आज वो जगह हमारे हाथ में नहीं है. नौजवानों क्यों तुमको नहीं दिख रहा कि तीन-चार और मस्जिदों को लेकर साज़िश हो रही है. इसमें दिल्ली की सुनहरी मस्जिद भी शामिल हैं. ये जो ताक़तें हैं तुम्हारे दिल से इत्तेहाद को निकालना चाहते हैं. उन्होंने कहा, आज का नौजवान जो कल का बूढ़ा होगा, वो अपने दिमाग को आगे रखकर जोर डालकर सोचेगा कि किस तरीक़े से मुझे अपने आपको, अपने ख़ानदान को, अपने शहर को अपने मोहल्ले को बचाना है." 

ओवैसी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां चल रही है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्छा होगी. इस समारोह के लिए देशभर में भव्य तरीक़े से उत्सव मनाने की तैयारी की गई है. इस दौरान देश के सभी बड़े मंदिरों में विशेष तौर पर पूजा पाठ किया जाएगा. इस समारोह से देश के सभी लोगों को जोड़ने की तैयारी की गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget