एक्सप्लोरर

Ayodhya: ओम प्रकाश राजभर ने श्रीराम और वानर सेना पर दिया अजीबोगरीब बयान, पिछड़ों से तुलना कर कही ये बात

Ramcharitmanas Row: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बंदरों ने भगवान राम को लंका विजय दिला दी. ये भगवान श्री राम की लड़ाई थी, बंदरों की नहीं लेकिन उन्हें क्या मिला, यही हालत पिछड़ों की है.

Om Prakash Rajbhar: रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर छिड़े विवाद के बीच सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने भगवान राम (Ram) और उनकी वानर सेना को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है. अयोध्या पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने वानर सेना की तुलना पिछड़े समाज से करते हुए कहा कि वानरों ने भगवान राम को लंका (Lanka) में जीत दिला दी. ये लड़ाई बंदरों की नहीं भगवान राम की लड़ाई थी जिसे वानरों ने लड़ा, लेकिन उन्हें क्या मिला? इस दौरान उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर भी निशाना साधा. 

ओम प्रकाश राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा कि "जब वो बसपा में रहे तो उन्हें ये याद नहीं आया. भाजपा में गए तो उसी रामचरितमानस पर फूलमाला चढ़ाकर बेटी को सांसद बना लिया और खुद मंत्री बन गए. फिर करवट बदली सपा में गए सरकार नहीं बनी तो चर्चा में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं." उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा को कोई वोट क्यों देगा? उन्होंने किया ही क्या है, अब लोगों का सपा से भरोसा उठ गया है. 

वानर सेना से की पिछड़ों की तुलना

ओमप्रकाश राजभर ने भगवान राम और उनकी वानर सेना को लेकर भी अजीब सा तर्क दिया. उन्होंने कहा कि अयोध्या में बैठकर एक बात लिख लीजिए बंदरों ने भगवान राम को लंका विजय दिला दी. ये लड़ाई बंदरों की लड़ाई नहीं थी, भगवान श्री राम की लड़ाई थी, लेकिन बंदरों को क्या मिला ना रहने के लिए आवास और ना खाने के लिए शुद्ध भोजन उनकी ये दुर्गति इसलिए है क्योंकि उन्होंने दूसरों की लड़ाई लड़ी. आज यही पिछड़ों की स्थिति है ये कांग्रेस को शासक बनाते हैं, सपा को शासक बनाते हैं, खुद कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चढ़कर शासक बनने का सपना इनको नहीं याद आता. 

राजभर ने कहा कि आपने अलग-अलग पार्टी की सरकार बनाई लेकिन राजभर से सीखो 27 जिले में राजभर के साथ आओ. ओमप्रकाश राजभर तुम्हें प्रधान भी बनाएगा विधायक भी बनाएगा और सांसद भी बनाएगा. बस ओम प्रकाश राजभर से दोस्ती करो.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तभी निकले क्षेत्र में जब उनकी पत्नी चुनाव लड़ रही थी. इसके अलावा वो कहीं नहीं गए. अब लोगों का मोहभंग हो चुका है जबकि शिवपाल यादव पर कि एक सवाल के जवाब में उन्होंने नेताओं को दो मुहा सांप बता दिया. उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर कौन सी तोप चला दी है. पिछले 6 सालों में सपा ने ऐसा क्या किया है कि जनता वोट देगी समाजवादी पार्टी कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ये सब जनता से दूर चले गए और बीजेपी जनता के करीब, इसीलिए बीजेपी के सरकार बन गई. 

वहीं जब उनसे लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन तो करेगी लेकिन इसका फैसला चुनाव के 6 महीने पहले लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Ramcharitmanas Row: स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया मंदिर नहीं जाने का एलान, कहा- 'जहां भेदभाव हो वहां...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget