एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या जिला अस्पताल में तीमारदारों ने मचाया उत्पात, मारपीट के विरोध में धरने पर स्टाफ, घंटों तक स्वास्थ्य सेवा ठप

Ayodhya News: अयोध्या जिला अस्पताल में स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी. मरीजों का इलाज कराने आए तीमारदारों को पांच घंटे तक परेशान होना पड़ा. तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला शांत हुआ.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) जिला अस्पताल बुधवार को अखाड़े का मैदान बन गया. मरीज का इलाज कराने आए तीमारदारों और डॉक्टरों में झड़प हो गई. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और गार्ड को निशाना बनाया गया. मारपीट के विरोध में स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी. दोनों पक्षों से मिली तहरीर की जांच पुलिस कर रही है. पूराकलंदर क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी एक मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे.

बताया जाता है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनिल वर्मा किसी मरीज को देखने गए थे. मरीज लेकर आए तीमारदारों ने पहले फार्मासिस्ट से वाद विवाद किया. उसी समय डॉक्टर अनिल वर्मा भी मौके पर पहुंच गए. गाली गलौज होने के बाद विवाद और बढ़ गया. आरोप है कि मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया.

अखाड़े का मैदान बना जिला अस्पताल

साथी को बचाने आए डॉक्टर फुजैल अंसारी से मारपीट की गई. बीच बचाव करने पहुंचे गार्ड और फार्मासिस्ट से झड़प हुई. अस्पताल के कंपाउंड में अन्य स्टाफ से दुर्व्यवहार किया गया. बवाल की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस के समझाने-बुझाने से बवाल रुक गया. मारपीट के विरोध में स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी. करीब पांच घंटे तक अस्पताल आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हुईं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृज कुमार ने 5-6 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. बृज कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है.


UP News: अयोध्या जिला अस्पताल में तीमारदारों ने मचाया उत्पात, मारपीट के विरोध में धरने पर स्टाफ, घंटों तक स्वास्थ्य सेवा ठप

हमले के विरोध में स्टाफ ने की हड़ताल

इमरजेंसी और ओपीडी की सेवाएं दोबारा बहाल कर दी गई हैं. पुलिस ने डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया. तहरीर में अस्पताल स्टाफ के भी हस्ताक्षर हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई है.

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अजय कुमार मिश्रा की तहरीर पर जांच की जा रही है. विवाद का कारण मरीज को उचित इलाज का नहीं मिलना बताया जा रहा है. डॉक्टरों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और तीमारदार अजय मिश्रा की तहरीर पर जांच हो रही है.

Irfan Solanki News: सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई को मिलेगी राहत या खारिज होगी अर्जी? जमानत पर सुनवाई आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी का जलालाबाद अब परशुराम पुरी के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला
यूपी का जलालाबाद अब परशुराम पुरी के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला
Exclusive: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले दिग्विजय सिंह की बड़ी मांग, कहा- इसको भंग कर नरसिम्हा राव के गठित ट्रस्ट से कराएं संचालन
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले दिग्विजय सिंह की बड़ी मांग, कहा- इसको भंग कर नरसिम्हा राव के गठित ट्रस्ट से कराएं संचालन
Ram Mandir Trust Meeting Live: कुछ देर में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक होगी शुरू, चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला जल्द
Live: कुछ देर में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक होगी शुरू, चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला जल्द
टिन्नू यादव से थी अखिलेश यादव की बातचीत? सपा चीफ ने साफ की तस्वीर, कहा- पूरी सरकार नशे में
टिन्नू यादव से थी अखिलेश यादव की बातचीत? सपा चीफ ने साफ की तस्वीर, कहा- पूरी सरकार नशे में

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget