एक्सप्लोरर

Auraiya Crime: चुनावी रंजिश में 18 लोगों ने प्रधान के घर पर बोला हमला, पत्नी और भाई के साथ मारपीट

UP News: घर पर ईंट-पत्थर फेंककर और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी. ग्राम प्रधान की पत्नी और भाई पर दबंगों का कहर टूटा. लाठी डंडों के हमले में दोनों घायल हो गये.

UP Crime News: औरैया (Auraiya) में प्रधान के घर पर करीब डेढ़ दर्जन दबंगों ने धावा बोल दिया. दहशत फैलाने के लिए उन्होंने घर पर ईंट पत्थर फेंके और दरवाजे पर खड़ी कार में तोड़फोड़ की. प्रधान की पत्नी और भाई के विरोध करने पर दबंगों ने दोनों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी. वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है. मामला कुदरकोट थाना क्षेत्र के मानी कोठी गांव का है. बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश में दबंगों ने तोड़फोड़ और मारपीट की. लोगों पर होली का खुमार अभी उतरा भी नहीं था. वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने करीब 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. प्रधान की पत्नी और भाई का मेडिकल कराया गया है.

प्रधान के घर पर हमला

आरोपियों की धर पकड़ में दबिश दी जा रही है. उपेंद्र यादव, संजेश यादव, छमाकांत शर्मा, अन्नू शिवम् यादव सहित कुल 18 लोगों ने रात में प्रधान विनोद कुमार के घर पर हमला बोल दिया. दरवाजे पर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर पर ईंट-पत्थर फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी. प्रधान की पत्नी सुनेना और भाई अनिल बाहर निकले. दबंग दोनों पर लाठी डंडों से टूट पड़े. हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गये. प्रधान का भाई अनिल छुट्टी मनाने घर आया था.


Auraiya Crime: चुनावी रंजिश में 18 लोगों ने प्रधान के घर पर बोला हमला, पत्नी और भाई के साथ मारपीट

दबंगों की करतूत कैद

चीख पुकार सुन मौके पर ग्रमीण पहुंचे. ग्रामीणों को देखकर दबंग फरार हो गये. मारपीट में प्रधान की पत्नी का हाथ टूट गया है. भाई के सिर में चोट आयी है. घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दबंगों की करतूत कैद हो गयी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों का मेडिकल कराया. पीड़ित प्रधान की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के पीछे की वजह प्रधानी का चुनाव है. प्रधान पद पर विनोद की जीत से विपक्षी खेमा रंजिश रखने लगा था. घटना के वक्त प्रधान विनोद घर पर नहीं थे.

पत्नी और भाई घायल

उन्होंने बताया कि पत्नी ने फोन पर बताया कि घर पर ईंट पत्थर फेंके जा रहे हैं. विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट की. डिप्टी एसपी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि कुदरकोट थाना को रात मारपीट की सूचना मिली थी. मौके पर थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा. पीड़ितों का मेडिकल कराया गया. तफ्तीश के दौरान पता चला कि चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है. हमला, तोड़फोड़ और मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है. 

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने नहीं मानी आजम खान की बात, रामपुर के सियासी मैदान में उतारा नया चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget