एक्सप्लोरर

Auraiya Flood: औरैया में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, किसानों की खेती पूरी तरह से हुई बर्बाद

Auraiya Flood: औरैया में यमुना नदी किनारे किसानों की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है और एक गांव ऐसा भी है, जहां करीब 200 एकड़ में किसानों की साल भर की मेहनत पूरी तरीके से पानी-पानी हो गई है.

Auraiya Flood: यूपी (UP) के औरैया (Auraiya) जिले में यमुना नदी (Yamuna River) का जल स्तर बढ़ जाने से किनारे पर बसे गांवों के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं. हालांकि, कुछ दिनों पहले यमुना नदी का जल स्तर घट गया था. वहीं अब राजस्थान (Rajasthan) से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना नदी रौद्र रूप में दिख रही है. ऐसे में एक बार फिर किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है. औरैया में यमुना नदी किनारे किसानों की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है और एक गांव ऐसा भी है, जहां करीब 200 एकड़ में किसानों की साल भर की मेहनत पूरी तरीके से पानी-पानी हो गई.

खेतों में पानी भर जाने से फसल नष्ट हो गई और किसान सिर पकड़ कर बैठे हुए हैं. इससे कुछ दिन पहले ही यमुना का जल स्तर कम हुआ था तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन राजस्थान से छोड़े गए पानी के बाद से औरैया में यमुना किनारे बसे गांव के लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई हैं, जहां एक तरफ किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं तो वहीं अब उन्हें डर है कि गांव से पलायन न करना पड़ जाए, क्योंकि साल 2021 में जिस तरीके से बाढ़ आई थी तो गांव के लोगों को पलायन करना पड़ा था और भारी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में OBC मतदाताओं पर बीजेपी का फोकस, अब योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डूब चुकी हैं गांव की 200 एकड़ जमीन

औरैया जिले के गौहानी कला गांव में चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है. किसानों ने जिन खेतों में कुछ महीने पहले ही हल चलाया था और गेहूं, लाही, बाजरा, उरद, सब्जी जैसी फसलें उगाई थीं, अचानक आई बाढ़ ने किसानों की फसलों के पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. किसानों का कहना है कि जो फसल वाली खेती है, वह गांव की 200 एकड़ जमीन डूब चुकी हैं. वहीं प्रशासन की अगर बात की जाए तो उन्होंने भी मुआयना किया है. ऐसे में अगर यमुना का जल स्तर कम नहीं होता है तो एक बार फिर नदी किनारे बसे गांव के लोगों के लिए मुसीबत बन जाएगी.

ये भी पढ़ें- Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी को जोरदार समर्थन, किसान यूनियन के साथ ये भी करेंगे महापंचायत, उमड़ेगी भारी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CM योगी ने पढ़ाई के साथ कौशल सीखने पर भी दिया जोर, युवाओं के नाम चिट्ठी लिखकर किया आह्वान
CM योगी ने पढ़ाई के साथ कौशल सीखने पर भी दिया जोर, युवाओं के नाम चिट्ठी लिखकर किया आह्वान
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget