एक्सप्लोरर

Auraiya Encroachment Campaign: औरैया में बुलडोजर देखते ही व्यापारियों में मचा हड़कंप, खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण

Auraiya Encroachment Removal Campaign: एसडीएम लवजीत कौर नगर पंचायत और भारी पुलिस की टीम के साथ बुलडोजर को लेकर जब बिधुना के मुख्य बाजार में पहुंचे तो वहां व्यापारियों में हड़कंप मच गया.

Encroachment Removal Campaign in Auraiya: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पहले से ही अपराधियों में बुलडोजर का खौफ बना हुआ है. वहीं अब व्यापारियों में भी इसे लेकर दहशत देखने को मिल रही है. औरैया (Auraiya) जिले के बिधुना (Bidhuna) में नगर पंचायत की टीम जब मुख्य बाजार में बुलडोजर को लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान बुलडोजर चलने से पहले ही व्यापारी खुद ही अतिक्रमण कर रखे गए फर्नीचर और दुकान के बाहर फैलाए सामानों को हटाने लगे, हालांकि कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों और अधिकारियों में झड़प भी देखने को मिली.

इस बीच बुलडोजर से कई दुकानों से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान व्यापारियों के साथ नगर पालिका कर्मियों की नोक-झोंक भी हुई. विरोध देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया, जिसको लेकर कई व्यापारियों ने तो खुद ही अपने फर्नीचर हटा लिए. बिधुना नगर पंचायत में अक्सर बाजार के अंदर बनी दुकानों में दुकानदार सड़कों तक अतिक्रमण फैलाए रहते हैं, जिसकी वजह से जाम की समस्या भी बनी रहती है. कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई. यही नहीं अतिक्रमण की वजह से जाम को लेकर लड़ाई-झगड़े भी होते हैं.

एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों का समझाया

एसडीएम लवजीत कौर नगर पंचायत और भारी पुलिस की टीम के साथ बुलडोजर को लेकर जब बिधुना के मुख्य बाजार में पहुंचे तो वहां का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला. कुछ जगहों पर व्यापारी-अधिकारियों से नोकझोंक करने लगे. यह देख मौके पर मौजूद एसडीएम और क्षेत्राधिकारी के समझाने पर व्यापारी माने, साथ ही अतिक्रमण हटाने आई टीम का सहयोग भी किया. इससे पहले शहर के अलग-अलग मार्गों पर तो नगर पंचायत अक्सर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाती है, जबकि इस बाजार में अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचते थे.

एसडीएम ने कही ये बात

हालांकि रविवार सुबह करीब 10.30 बजे नगर पंचायत की टीम पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर बिधुना बाजार में पहुंच गई. एसडीएम लवजीत कौर ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई, जहां बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी. नगर पंचायत की टीम के साथ बाजार में बुलडोजर के साथ टीम पहुंची और अतिक्रमण को शांति पूर्वक हटाया गया.

ये भी पढ़ें-

PM Modi Kushinagar Visit: कल नेपाल से लौटते समय कुशीनगर जाएंगे पीएम मोदी, जानें- क्या है पूरा कार्यक्रम

Basti News: बिक गई 1400 बीघा सरकारी जमीन, अब शिकायत को भी दबाने पर तुला प्रशासन, ग्रामीणों ने आंदोलन दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget