एक्सप्लोरर

प्रयागराजः सपा नेता को जान से मारने की कोशिश, समझदारी ने बचाई जान

समाजवादी पार्टी के नेता पुनीत पांडेय को जान से मारने की कोशिश की गई. हालांकि, उनकी समझदारी और सतर्कता ने उनकी जान बचा ली. जानिए कैसे ?.

प्रयागराज, एबीपी गंगा। संगम नगरी प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेता और ब्लॉक प्रमुख पुनीत पांडेय की ज़िंदगी बाल-बाल बची. यहां दो हमलावरों ने पैर छूने के बहाने पुनीत पांडेय को गोली मारने की कोशिश की. हालांकि, पुनीत ने उनकी मंशा को भांपकर पिस्टल छीन ली. इतना ही नहीं हमलावरों ने दोबारा तमंचे से फायरिंग कर दोबारा जान लेने की कोशिश की. लेकिन पहले से सतर्क पुनीत और उनके मैनेजर ने होशियारी दिखाते हुए उन्हें फिर से ललकार कर भगा दिया.

यह पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में साफ नज़र आ रहा है कि अगर ब्लॉक प्रमुख पुनीत ने तेज़ी और सतर्कता न दिखाई होती तो हमलावर बेहद नजदीक से उन्हें गोली मार देते. गोली चलने पर उनकी जान भी जा सकती थी.

यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज शहर से करीब पैंसठ किलोमीटर दूर जंघई कसबे की है. यहां समाजवादी पार्टी के नेता और प्रतापपुर के ब्लॉक प्रमुख पुनीत पांडेय 22 अगस्त की शाम को करीब सात बजे अपने फ़ार्म हाउस में मैनेजर और एक अन्य सहयोगी के साथ बैठे हुए थे. तभी दो लोग अंदर आए। पंकज सिंह नाम का एक युवक आगे बढ़कर उनका पैर छूने के लिए झुका. झुकते ही उसने अपनी कमर में लगी पिस्टल पर जैसे ही हाथ रखा, पुनीत ने तेजी दिखाते हुए उसे छीन लिया.

पुनीत और साथ बैठे लोग जब तक संभलते तब तक पंकज नाम के हमलावर ने पिछले हिस्से में छिपाकर रखे गए तमंचे को निकालकर हमले की कोशिश की. पुनीत और साथ के लोग उसे छीन तो नहीं सके लेकिन पीछे हटते हुए शोर मचाकर हमलावरों को ललकारने लगे. इसके बाद दोनों हमलावर भाग निकले। ब्लॉक प्रमुख पुनीत की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

ये भी पढ़ेंः प्रयागराजः अब कोर्ट में जाकर बहस कर सकेंगे वकील, चीफ जस्टिस ने दी इजाजत 

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय, भाजपा में जाने की अटकलें तेज

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू
गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget