एक्सप्लोरर

Umesh Pal Case: अब माफिया ही नहीं हिस्ट्रीशीटर भी कहलाएगी शाइस्ता परवीन, इन मुकदमों के आधार पर होगा एक्शन

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) की हिस्ट्रीशीट खोले जाने की तैयारी है. शाइस्ता के खिलाफ कुल छह आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं.

Shaista Parveen: पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन पर अब एक और बड़े एक्शन की तैयारी कर ली गई है. माफिया करार दिए जाने के बाद शाइस्ता परवीन की अब हिस्ट्रीशीट खोले जाने की तैयारी है. माफिया के साथ ही अब शाइस्ता परवीन हिस्ट्रीशीटर भी बनेंगी. प्रयागराज (Prayagraj) के खुल्दाबाद (Khuldabad) थाने में शाइस्ता परवीन की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी.

आधा दर्जन आपराधिक मुकदमों के आधार पर शाइस्ता परवीन की हिस्ट्रीशीट खुलेगी. शाइस्ता परवीन के खिलाफ कुल 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इसमें उमेश पाल और दो सरकारी गनरों की हत्या के साथ ही बेटे अली का फर्जी आधार कार्ड बनवाने, तथ्यों को छुपाकर असलहे का लाइसेंस लेने और अवैध असलहा रखने जैसे गंभीर मामलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस का मानना है कि शाइस्ता परवीन आदतन अपराधी है.

'नस्ल खत्म नहीं... बेटा अभी जिंदा है' अतीक की हत्या का बदला लेने की धमकी, लगातार हो रहा ट्वीट, एजेंसियां अलर्ट

नहीं मिलेगी बेल
खुल्दाबाद थाने में ही शाइस्ता परवीन के पति अतीक अहमद की भी हिस्ट्रीशीटर खोली गई थी. अतीक अहमद की हिस्ट्रीशीट का नंबर 53 A था. हिस्ट्रीशीटर बनने के बाद अग्रिम जमानत पाने और भविष्य में आपराधिक मामलों में जमानत पाने में मुश्किल आएगी. उमेश पाल शूटआउट केस में शाइस्ता परवीन नामजद आरोपी हैं. उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित है. प्रयागराज पुलिस ने दो मई को धूमनगंज थाने में दर्ज एक एफआईआर में शाइस्ता परवीन को माफिया अपराधी बताया है.

दरअसल, अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता बीते 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रही है. उसकी तलाश में यूपी पुलिस और एसटीएफ ने कई राज्यों में छापेमारी की है. हालांकि तमाम प्रयासों के बाद भी शाइस्ता परवीन को अभी तक नहीं गिरफ्तार किया जा सका है. 

गौरतलब है कि पहले अतीक के बेटे असद और फिर अतीक अहमद के साथ अशरफ की हत्या के बाद कई अटकलें चली थी. तब कहा गया था कि जल्द ही शाइस्ता परवीन सरेंडर कर सकती है. लेकिन अभी तक शाइस्ता परवीन ने सरेंडर नहीं किया.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget