एक्सप्लोरर

Prayagraj News: अतीक अहमद के समर्थक ने पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पर डाली अभद्र पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

Prayagraj News: उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद उसके समर्थक ने पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डाली है जिसमें उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई है.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को उम्र कैद की सजा मिलने के बाद उसके समर्थक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित पोस्ट (Facebook Post) डाली है, इस पोस्ट में आरोपी ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया है. बीजेपी नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज (FIR Ragistered) कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम नफीस सिद्दीकी बताया जा रहा है. 

दरअसल 28 मार्च को माफिया डॉन अतीक अहमद को प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल अपहरण मामले में दोषी करार देते हुए ताउम्र कैद की सजा सुनाई है. जिसके बाद अतीक के समर्थन नफीस सिद्दीकी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पीएम मोदी के खिलाफ पोस्ट डाला है. इस पोस्ट में नफीस ने सवाल उठाए हैं कि अगर उमेश पाल को किसी और ने मारा है तो फिर इस मामले में अतीक अहमद को क्यों फंसाया जा रहा है. यही नहीं उसने पोस्ट में पीएम मोदी के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल किया है. 

पुलिस ने आरोपी नफीस को किया गिरफ्तार

बीजेपी नेताओं की शिकायत पर आरोपी नफीस सिद्दीकी के खिलाफ बहरिया थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 A और 504 के साथ आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है.

साबरमती जेल में कैदी नंबर 17052 बना अतीक

दूसरी तरफ प्रयागराज कोर्ट से अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद उसे फिर से साबरमती जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. अतीक अब इस जेल में एक सजायाफ्ता कैदी के तौर पर रहेगा. उसे जेल में बिल्ला नंबर भी अलॉट कर दिया गया है. साबरमती जेल में अब अतीक की पहचान कैदी नंबर 17052 के तौर पर है. अतीक को अब उसके नाम की बजाय इसी नंबर से पुकारा जाएगा. यही नहीं जेल मैनुअल के हिसाब से उसे अब कैदियों वाले कपड़े भी पहनने हैं. अतीक को दो जोड़ी कपड़े दिए गए हैं. जेल में रहते हुए उसे दूसरे कैदियों की तरह काम भी करना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: कैदी नंबर 17052 बना अतीक अहमद, जेल के कपड़े पहनने होंगे, जानें- कैसी होगी माफिया की जिंदगी?

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget