एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed: कैदी नंबर 17052 बना अतीक अहमद, जेल के कपड़े पहनने होंगे, जानें- कैसी होगी माफिया की जिंदगी?

Umesh Pal Case: अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद फिर से साबरमती जेल भेज दिया गया है. जहां वो एक सजायाफ्ता कैदी की तरह जिंदगी गुजारेगा. उसे जेल में काम करना होगा, जेल के कपड़े पहनने होंगे.

Atiq Ahmed News: उमेश पाल अपहरण केस (Umesh Pal Case) में प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट (Prayagraj Court) से उम्र कैद की सजा मिलने के बाद माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को साबरमती जेल (Sabarmati Jail) में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पर उसे बिल्ला नंबर (Badge Number) अलॉट हो गया है. अतीक अहमद इस जेल में कैदी नंबर 17052 बन गया है. अब से माफिया अतीक को उसके नाम की बजाय उसके बिल्ला नंबर से पुकारा जाएगा. यही नहीं उसे सजायाफ्ता कैदियों वाली वर्दी भी दी गई है. जिसे अब अतीक को पहनना होगा. 

अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद फिर से साबरमती जेल भेज दिया गया है. जहां अतीक अहमद अब एक सजायाफ्ता कैदी की तरह जिंदगी गुजारेगा. जेल प्रशासन की ओर से उसे बिल्ला नंबर 17052 अलॉट कर दिया गया है, जो अब उसकी पहचान है. इसके साथ ही उसे कैदियों वाली वर्दी भी दी गई है. अतीक अहमद को दो जोड़ी कैदियों वाली वर्दी दी गई है. इनमें दो जोड़ी सफेद कुर्ता, पायजामा, टोपी और गमछा दिया गया है. जेल में रहते हुए अब उसे यही वर्दी पहननी होगी. 

जेल में ऐसी होगी अतीक अहमद की जिंदगी

जेल मैनुअल के मुताबिक अतीक अहमद को अब काम भी करना होगा. अतीक को सश्रम कारावास की सजा मिली है ऐसे में उसे जेल में अब रोजाना काम भी करना होगा. काम के बदले अतीक अहमद को रोजाना 25 रूपये मिलेंगे. जेल में अतीक अहमद का अकाउंट भी खोला गया है. काम के बदले अतीक अहमद को जो पैसे मिलेंगे वह इसी अकाउंट में जमा होते जाएंगे. अतीक को कुशल कारीगर की कैटेगरी में रखा गया है, इसलिए उसे रोजाना सिर्फ 25 रुपये मिलेंगे. कुशल कामगारों को रोजाना 40 रुपये का भुगतान किया जाता है. 

लाइन में खड़े होकर लेना होगा खाना

अतीक अहमद को जेल में खेती, किसानी, माली, बढ़ई, साफ-सफाई, जानवर पालन समेत अन्य काम में से किसी एक को चुनना होगा. उसे दूसरे सजायाफ्ता कैदियों की तरह लाइन में खड़े होकर खाना लेना होगा. नियम के मुताबिक अतीक अहमद को भी अब काम के लिए भोर में ही उठाया जाएगा. साबरमती जेल में अब से उसे पक्का कहा जाएगा. हालांकि उसे अब पहले से ज्यादा खाना दिया जाएगा. पहले उसे 380 ग्राम रोटी के साथ दाल चावल दिया जाता था, लेकिन अब 500 ग्राम रोटी व अन्य सामान मिलेंगे. 

सजायाफ्ता होने के बाद अतीक की बैरक भी बदल दी गई है. अतीक अब सजायाफ्ता कैदियों की पक्का बैरक में रहेगा. सजायाफ्ता होने के बाद अब अतीक अहमद की हनक भी कम होगी.  

ये भी पढ़ें- Rampur News: आजम खान परिवार पर नई मुसीबत! घर पर हुआ जादू टोने से हमला, लाल चुनरी के साथ फेंकी संदिग्ध पोटली

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget