एक्सप्लोरर

Assembly Elections 2023: उत्तराखंड के प्रीतम सिंह पर कांग्रेस आलाकमान ने जताया भरोसा, छत्तीसगढ़ के लिए सौंपी अहम जिम्मेदारी

Assembly Elections: कहा जा रहा था कि कांग्रेस का साथ छोड़कर वरिष्ठ नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. अब आलाकमान की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद अटकलों की गुंजाइश खत्म होती लग रही है.

Assembly Elections 2023: साल 2023 में छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस (Congress) ने चुनावी राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. पर्यवेक्षकों की सूची में उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता का भी नाम शामिल है. प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रीतम सिंह (Pritam Singh) को छत्तीसगढ़ का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है. वहीं मीनाक्षी नटराजन को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा से छठी बार के विधायक हैं. उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभाला था. उत्तराखंड की राजनीति का प्रीतम सिंह बड़ा नाम हैं. 

कांग्रेस आलाकमान ने चुनावी राज्य का सौंपा प्रभार

कांग्रेस की सरकार में प्रीतम सिंह कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. प्रीतम सिंह के बारे में कुछ दिनों से कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. कहा जा रहा था कि कांग्रेस का साथ छोड़कर वरिष्ठ नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. अब आलाकमान की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद अटकलों की गुंजाइश खत्म होती लग रही है. कांग्रेस छोड़ने की वजह प्रीतम सिंह की हाईकमान से नाराजगी बताई जा रही थी. कहा जा रहा था कि कांग्रेस आलाकमान और प्रीतम सिंह के बीच अच्छे रिश्ते नहीं हैं.

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए प्रीतम सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर से प्रीतम सिंह पर भरोसा जताया है. प्रीतम सिंह ने छत्तीसगढ़ का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद अदा किया है. वरिष्ठ पर्यवेक्ष बनाकर कांग्रेस ने संकेत दिया है कि आनेवाले दिनों में प्रीतम सिंह को और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनने पर बधाई दी है. नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में चुनाव तैयारियों की निगरानी करेंगे. चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी प्रीतम सिंह के कंधों पर है. 

Uttarakhand News: चमोली में जल्दबाजी पड़ी भारी, फुटबॉल की तरह खाई में लुढ़कता गया बाइक सवार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget