एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: चमोली में जल्दबाजी पड़ी भारी, फुटबॉल की तरह खाई में लुढ़कता गया बाइक सवार, देखें वीडियो

Uttarakhand News: चमोली पुलिस की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक युवक बेहद खतरनाक तरीके से रास्ते में पड़े मलबे से अपनी मोटर साइकिल निकालने की कोशिश करता है.

Chamoli Viral Video: उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से कई मार्गों पर भूस्खलन (Land Slide) की घटनाएं देखने को मिली हैं, जिसके चलते लोग जान जोखिम में डालकर रास्ते पार कर रहे हैं. ऐसे में हादसों की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. खासतौर से पहाड़ी इलाकों में जगह-जगह बोल्डर आ जाने से मार्ग बंद हो गए हैं. जिसे देखते हुए चमोली पुलिस (Chamoli Police) ने वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि रास्ते खुलने के बाद ही आगे बढ़ें, नहीं तो ये बेहद खतरनाक हो सकता है. 

चमोली पुलिस की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक युवक बेहद खतरनाक तरीके से रास्ते में पड़े मलबे से अपनी मोटर साइकिल निकालने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी ये कोशिश जान पर भारी पड़ जाती है. ऊंचे पहाड़ी रास्ते में जहां एक तरफ बड़ा सा पत्थर बड़ा हुआ है. ये बाइक सवार उसके बगल से अपनी बाइक निकालने की कोशिश करता है, लेकिन मलबे की वजह से उसकी बाइक स्लिप कर जाती है और वो गहरी खाई में गिरता हुआ चला जाता है. इस दौरान पीछे खड़ा एक युवक इस घटना का वीडियो बना रहा होता है. जैसे ही बाइक नीचे गिरती है वो भी भागने लगता है. 

फुटबॉल की तरह खाई में गिरी बाइक

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो उसका साथी उसे शाबाशी देते नजर आता है लेकिन तभी बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और बाइक सीधा खाई में गिर जाती है. वीडियो में बाइक फुटबॉल की तरह गहरी खाई में लुढ़कती हुई चली जाती है उसके साथ ये युवक भी लुढ़कता हुआ नीचे गिरता चला जाता है. इस वीडियो को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

लोगों से सावधान रहने की अपील

चमोली पुलिस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपील की है कि 'भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जल्दबाजी कर अपनी जान जोखिम में न डालें. सड़क मार्ग के पूर्णतया खुलने पर ही अपनी यात्रा में आगे बढे़. 

आपको बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. पहाड़ों पर जोरदार बारिश हो रही है जिसकी वजह से कई प्रमुख रास्ते बंद हो गए हैं. बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के चलते बड़े-बड़े बोल्डर सड़कों पर आ गिरे हैं जिसकी वजह से कई इलाकों का संपर्क भी कट गया है. पुलिस प्रशासन लगातार इन क्षेत्रों में लोगों को सावधान रहने की अपील कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: कहां छुपी है शाइस्ता परवीन और जैनब, विजय मिश्रा उगलेगा राज? पुलिस ने की कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
UP Assemby Session: 'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget