एक्सप्लोरर

अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

अमेठी में कमरौली थाना क्षेत्र में शालीमार ग्रुप की फैक्ट्री में मशीन की सफाई के दौरान अचानक हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूर चपेट में आ गए. एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रुप की मुर्गी दाना फैक्ट्री में गुरुवार को मशीन की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. मिक्सर मशीन अचानक चल जाने से उसकी चपेट में आए दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. 

अस्पताल में डॉक्टरों ने कमरौली निवासी मुन्ना सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि धर्मराज यादव को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी केस पर CM धामी का पलटवार, बोले- कांग्रेस कर रही राजनीति

सफाई के दौरान अचानक चालू हुई मशीन

हादसा कमरौली के सेक्टर-22 स्थित शालीमार ग्रुप की सी-1 इकाई में हुआ. जानकारी के मुताबिक, मिक्सर मशीन की सफाई के लिए दो मजदूर उसके अंदर गए थे. इसी दौरान अचानक मशीन चल गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया गया.

एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

अस्पताल में चिकित्सकों ने कमरौली के रोड नंबर तीन निवासी मुन्ना सिंह (45) पुत्र चंदन सिंह, को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे लोहांगी निवासी धर्मराज यादव, पुत्र ननकऊ कब प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया. जहां  पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की खबर से मृतक के परिवार में शोक छा गया.

सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर ली जानकारी

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लिया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. मशीन की सफाई के दौरान वह अचानक कैसे चालू हुई और सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इन बिंदुओं पर जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर से मिले मेमो के आधार पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है. अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा पर सवाल

मशीन की सफाई के दौरान उसके अचानक चालू होने से हुए इस हादसे ने फैक्ट्री में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों और संभावित जिम्मेदारी का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा.

यह भी पढ़ें: 'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी

लोकेश कुमार त्रिपाठी साल 2024 से एबीपी लाइव के साथ जुड़े हैं. उत्तर प्रदेश के अमेठी की खबरों पर नजर रखते हैं.  पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने मध्यकालीन इतिहास में परास्नातक डिग्री एवं बी० एड० की डिग्री डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से प्राप्त किया है. साथ ही उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से ''पत्रकारिता एवं जनसंचार" में परास्नातक डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
Advertisement

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget