एक्सप्लोरर

'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में नगर निगम व जल निगम के स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया. उन्होंने स्वच्छता मित्रों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें भोजन भी परोसा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार निर्माण समेत बड़े कार्य कर सकती है, लेकिन उसके संरक्षण व सुरक्षा की जिम्मेदारी जागरूक समाज व जनता की होती है. यदि जनता जागरूक नहीं है तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशायी होने में देर नहीं लगती. प्रयागराज में माफिया ने जमीन पर कब्जा कर लिया था, उसे खाली कराकर सरकार गरीबों, दलितों, वंचितों के लिए हाईराइज बिल्डिंग बनाने जा रही है. यूपी में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है और कब्जाई गई जमीनों पर गरीबों के लिए हवेलियां बनेंगी.

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में नगर निगम व जल निगम के स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया. उन्होंने स्वच्छता मित्रों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें भोजन भी परोसा. कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित इस समारोह में जन-कल्याणकारी कार्यों के संदर्भ में लघु फिल्म भी दिखाई गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता मित्र स्थानीय सांसद एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता पीएम नरेन्द्र मोदी जी के 'स्वच्छ काशी' मिशन को धरातल पर उतार रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता कर्मी नींव के पत्थर हैं, जो दिखते नहीं है, लेकिन इमारत इसी पर खड़ी होती है. सर्दी, गर्मी, बरसात, आंधी-तूफान, त्योहार में भी स्वच्छता मित्र सड़कों पर उतरकर समाज को स्वच्छ वातावरण देते हैं. पहले आपका माहौल उत्सवमय करते हैं और अंत में अपने बच्चों का त्योहार मनवाते हैं. कुछ लोग अपने कृत्यों व कारनामों से गंदगी फैलाते हैं, लेकिन बड़ा तबका अपने पुरुषार्थ व परिश्रम से आमजन को स्वच्छ वातावरण देता है. स्वच्छता कर्मियों के कारण ही प्रयागराज महाकुंभ स्वच्छ, दिव्य-भव्य हो पाया था. वहां 66 करोड़ श्रद्धालु आए और सभी ने स्वच्छता की प्रशंसा की.

अविनाशी काशी का कायाकल्प 

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी बदल चुकी है. पीएम मोदी जी के नेतृत्व में अविनाशी काशी का कायाकल्प हुआ है. जिस काशी की संकरी गलियों में 2014 से पहले गंदगी का अंबार था. सड़कों पर गोवंश व सांड़ घूमते थे. बिजली के लिए तरसना पड़ता था. बदहाल घाट, जाम और गंदगी काशी की पहचान और नियति बन चुकी थी. 2017 से पहले माफिया काशी में गरीब, व्यापारी की जमीन पर कब्जा कर भय फैलाते थे, परंतु लेकिन अब काशी नई आभा, नए कलेवर के साथ आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए बढ़ रही है. 

देश को परिवार मानने वाले ही ला सकते परिवर्तन 

सीएम ने विपक्ष पर तंज कसा कि मंथरा बुद्धि वालों की दुर्गति किसी से छिपी नहीं है. हर जागरूक नागरिक का दायित्व है कि सच के साथ खड़े हों, सत्य को धरातल पर उतारें और सुरक्षा-संरक्षण की जिम्मेदारी लें. उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि को भी जागरूक होना चाहिए. जब जनप्रतिनिधि ही 12 बजे सोकर उठेगा और परिवार को ही समाज व प्रदेश मानने की भूल करेगा तो दुर्गति तय है. जिन लोगों ने समाज, प्रदेश व देश को परिवार माना, वही परिवर्तन ला सकते हैं. 

सीएम ने काशी में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा 19 जुलाई से 2 अक्टूबर (76 दिवसीय) तक चलाए गए वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान को नवनिर्माण का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि यह अवधि बरसात की थी, लेकिन थोड़ी सतर्कता व सफाई रखी जाए तो डेंगू, कालाजार, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियां नजदीक नहीं आ सकतीं. सीएम ने जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि सरकार ने जो निर्माण कराया है, सभी नागरिक उसकी सुरक्षा व संरक्षण करें, किसी को क्षति न पहुंचाने दें. 

लोकप्रिय जनप्रतिनिधि वही, जिसकी हर घर में पहुंच 

सीएम ने कहा कि लोकप्रिय जनप्रतिनिधि वही है, जिसकी हर घर में पहुंच हो. जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में अधिक से अधिक समय देना चाहिए. इस 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के दौरान जरूरतमंदों को शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड, आवास सुविधा, पीएम विश्वकर्मा समेत अन्य सुविधाओं का लाभ मिला. सभी जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्रों तक अवश्य पहुंचाएं. बिना भेदभाव हर जरूरतमंद को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना ही ‘सबका साथ-सबका विकास’ है. 

सीएम ने कराया जिम्मेदारी का अहसास

सीएम ने आमजन को जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि हम प्रकृति से ले रहे हैं, लेकिन दे क्या रहे हैं. ऐसे में शुद्ध पर्यावरण के लिए पीएम मोदी का मिशन ‘एक पेड़ मां के नाम’ सबसे उपयुक्त है. इस अभियान में चार अलग-अलग कार्यक्रम (स्वच्छता मित्रों का सम्मान, पर्यावरण शुद्धता, सरकार के निर्माण कार्यों का संरक्षण व जागरूकता) सभी के लिए प्रेरक हैं. 

सीएम ने कहा कि समस्या का समाधान सिर्फ संवाद है. नगर निगम, विकास प्राधिकरण, स्थानीय प्रशासन व शासन के विभिन्न विभाग इस अभियान का हिस्सा बनते हैं. कार्य करने के लिए हर कोई तैयार है, कार्य लेने वाला चाहिए. हर चीज में शिकायती लहजा नहीं होना चाहिए. कार्य कराने की प्रवृत्ति भी होनी चाहिए. ऐसे कार्यक्रम अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा हैं.  

स्वच्छ भारत अभियान ने देश को दिलाई नई पहचान

सीएम ने कहा कि मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान को सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा कर देश को नई पहचान दिलाई है. पीएम की प्रेरणा दुनिया के लिए उदाहरण बनी है. स्वच्छ भारत अभियान के पहले गांवों, गलियों की स्थिति अत्यंत खराब थी. झाड़ू उठाकर सफाई करने वालों को सम्मान भी नहीं मिलता था. काम करने के बावजूद उनका पैसा काट दिया जाता था. 

स्वच्छता कर्मियों का पैसा काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 

सीएम ने कहा कि हमने यूपी में तय किया है कि स्वच्छता कर्मियों का पैसा काटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. हम मानदेय की गारंटी दे रहे हैं. अब यूपी आउटसोर्स निगम काम कर रहा है. 16 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय मिलना चाहिए. ईएसआई के तहत उपचार के लिए हॉस्पिटल की सुविधा मिलनी चाहिए. कार्मिकों को सुरक्षा बीमा मिलेगा, ताकि हादसे पर परिवार के लोग लाचार न हों. पीएफ भी कटेगा. सेवानिवृत्त होने पर उसके पास खुद की पूंजी होगी और बैंक से इस पर ब्याज भी मिलेगा, जिससे वह बच्चों पर आश्रित नहीं होगा. 

अतिथियों का स्वागत वाराणसी दक्षिण के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया. इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि आदि मौजूद रहे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget