एक्सप्लोरर

Amethi News: ट्रेलर समेत लूट लिया था 34 टन सरिया, चेकिंग के दौरान सात शातिर लुटेरे गिरफ्तार

UP Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े सभी लुटेरे अयोध्या जिले के रहने वाले हैं. लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा.

Amethi Crime News: अमेठी में पुलिस (Amethi Police) को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां चेकिंग के दौरान सात शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया. लुटेरों के पास से लूटा गया ट्रेलर और 34 टन सरिया समेत दो लग्जरी कार, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. लुटेरों ने पांच दिन पहले लखनऊ वाराणसी राजमार्ग से ड्राइवर को अगवा कर सरियों से लदे ट्रक को था लूटा. मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है.

पूरा मामला लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र का है जहां दो अप्रैल की रात झारखंड के रूंगटा माइन्स से सरिया लादकर पीलीभीत जा रहे ट्रेलर चालक को लुटेरों ने अगवा कर सरिए से लदे ट्रक को लूट लिया था. लुटेरों ने ड्राइवर को अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया. घटना के अगले दिन मुसाफिरखाना थाने पहुंचे ड्राइवर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मुसाफिरखाना थाने में संबंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज हुआ.

लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम
घटना के खुलासे के लिए एसपी ने मुसाफिरखाना पुलिस स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को निर्देश दिया. देर रात स्वाट टीम और मुसाफिरखाना पुलिस थाना क्षेत्र के नारा अढ़नपुर मार्ग स्थित भवानी बगिया तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी. इसी बीच पुलिस ने इनोवा सवार चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया. लुटेरों की निशानदेही पर तीन और लुटेरों के साथ पुलिस ने सरिए से लदे ट्रेलर को भी बरामद कर लिया. लुटेरों के पास से पुलिस ने ट्रेलर लदा सरिया, एक इनोवा कार, एक फोर्ड कार, एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है.

Amit Shah UP Visit: आजमगढ़ में अमित शाह बोले- पहले केवल रमजान में मिलती थी बिजली, BJP ने दंगा मुक्त यूपी बनाया

पुलिस के हत्थे चढ़े सभी लुटेरे अयोध्या जिले के रहने वाले हैं. घटना का खुलासा करते हुए अमेठी एसपी ने कहा कि 2 अप्रैल को 34 टन सरिए से लदे ट्रेलर को अज्ञात लुटेरों द्वारा लूट लिया गया. आज मुसाफिरखाना पुलिस स्वाट टीम और सर्विलांस की मदद से सरिए से लदे ट्रेलर को बरामद कर लिया गया है. इस मामले में सात लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक इनोवा और फोर्ड गाड़ी को भी बरामद किया गया है. दो लुटेरे पहले भी सरिया लूट के मामले में जेल जा चुके हैं. बाकी पांच लुटेरों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है. लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget