एक्सप्लोरर

Alvida Jumma: ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर, यूपी में 'अलविदा' की नमाज के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा

Eid-ul-Fitr 2023: यूपी में 29,439 मस्जिदों में 'अलविदा' की नमाज अदा की जाएगी, जबकि राज्य भर में 29,439 मस्जिदों और 3,865 ईदगाहों सहित 33,304 जगहों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी.

Alvida Jumma Mubarak 2023: रमजान (Ramadan 2023) के आखिरी शुक्रवार को 'अलविदा' की नमाज के लिए उत्तर प्रदेश की मस्जिदों में व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है. विशेष महानिदेशक (एसडीजी) कानून और व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने कहा, विभिन्न जिलों में 1.25 से अधिक नागरिक पुलिस कर्मियों की नियमित तैनाती के अलावा, राज्य पुलिस ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उप-निरीक्षकों समेत लगभग 7 हजार अतिरिक्त पुलिस बल प्रदान किया है. प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी की 249 कंपनियां, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की तीन कंपनियां और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की पांच कंपनियां भी तैनात की गई हैं. इसके अलावा नमाज के दौरान निगरानी रखने के लिए पुलिसकर्मियों को बॉडी वियर कैमरों और दूरबीन के साथ तैनात किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान संवेदनशील जगहों पर ड्रोन कैमरे और हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

प्रशांत कुमार ने कहा कि गश्त के लिए 4,800 दोपहिया और चौपहिया पुलिस वाहनों को तैनात किया गया है, जबकि दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस 1,785 त्वरित प्रतिक्रिया दलों को राज्य भर में चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है. एसडीजी ने कहा कि राज्य में 2,933 संवेदनशील स्पॉट या हॉट स्पॉट की पहचान की गई है. कुमार ने कहा, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कड़ी निगरानी में हैं और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

29,439 मस्जिदों में 'अलविदा' की नमाज अदा की जाएगी
एसडीजी ने कहा कि 29,439 मस्जिदों में 'अलविदा' की नमाज अदा की जाएगी, जबकि राज्य भर में 29,439 मस्जिदों और 3,865 ईदगाहों सहित 33,304 जगहों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी. त्योहार के दौरान समन्वय बनाए रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने नागरिक सुरक्षा, मौलवियों, शांति समितियों और अन्य जिम्मेदार नागरिकों के साथ 2,669 बैठकें की हैं.

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के लिए सपा ने अपनों को किया किनारे, 'यादव' वाले मिथक को भी तोड़ा

नमाज के दौरान शांति और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक सभाओं के प्रबंधकों और आयोजकों के साथ 1871 बैठकें कीं. इसके अलावा, त्योहार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए नगर निगमों, स्वास्थ्य और बिजली विभागों के साथ 1,561 बैठकें की गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget