एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के लिए सपा ने अपनों को किया किनारे, 'यादव' वाले मिथक को भी तोड़ा

UP Nikay Chunav: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने विरोधियों को नया संदेश देने के लिए निकाय चुनाव में यादव वाले मिथक को तोड़ दिया है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अब पार्टी पुराने 'MY' समीकरण से अलग राह पर चलते दिख रहे हैं. सपा हमेशा से अपने कोर वोटर्स को ध्यान में रखते हुए यादव-मुस्लिम उम्मीदवारों को खास तौर पर तरजीह देती रही है. लेकिन पार्टी ने कोलकाता (Kolkata) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद से ही अपनी इस पुरानी रणनीति में बदलाव किया है.

पहले सपा की नई रणनीति की झलक उसकी कार्यशैली में दिखी, लेकिन अब पार्टी के बड़े फैसलों में भी इस समीकरण को तरजीह दी जाने लगी है. कोलकाता में हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान पहले पार्टी ने अपने तय किया था कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को भी मान्यता दी जाएगी. इसके बाद पार्टी ने पुराने नेता अवधेश प्रसाद और रामजीलाल सुमन को आगे किया था.

वोटर्स को संदेश
हालांकि इसके बाद अगले ही दिन उन्होंने कोलकाता से ही बीजेपी की सॉफ्ट हिंदुत्व वाली राजनीति की काट खोजने की भी तैयारी शुरू कर दी. सपा प्रमुख ने वहां मंदिरों का दौरा कर अपने विरोधियों को इसका संदेश भी दिया. इसके बाद अखिलेश यादव जब डॉ. राम मनोहर लोहिया जयंती पर पहुंचे तो उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को साथ रखा. यानी बीते दिनों रामचरितमानस विवाद के बाद भी उनके साथ दिखे. सपा प्रमुख के दोनों ही फैसलों से स्पष्ट हो गया कि अब उनका फोकस अनुसूचित जाति के वोटर्स के ओर जा रहा है. 

UP Bypolls 2023: उपचुनाव में BJP और सपा गठबंधन के फैसलों ने सबको चौंकाया, दोनों की नई चाल से मुकाबला दिलचस्प

इसके बाद अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के "रजत जयन्ती समारोह" में भी नजर आए. इतना ही नहीं जब कानपुर कपड़ा मंडी में आग लगी तो उन्होंने सबसे पहले कानपुर में उन व्यापारियों के बीच देखा गया, जिनकी दुकाने जलकर राख हो गई. वहीं तीन अप्रैल को कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करते हुए उन्होंने गरीब, अनुसूचित, पिछड़े व अल्पसंख्यक को वर्ग के लिए खास संदेश दिया. 

टिकट बंटवारे में इनका खास ध्यान
सपा प्रमुख ने इफ्तार पार्टी में शामिल होकर अपने पुराने कोर वोटर्स के लिए संदेश दिया, बल्कि इसके बाद ज्योतिबा फुले के जयंति पर सपा दफ्तर के आयोजन से नए समीकरण को बांधने का प्रयास तेज कर दिया. इसके बाद बाबासाहेब की जयंती पर महू में अपने गठबंधन के सहयोगियों को साथ रखते हुए अपना पुराना संकल्प फिर दोहराया. लेकिन सबसे खास बात निकाय चुनाव में नजर आई. 

इस चुनाव में सपा प्रमुख ने मेयर पद के लिए केवल एक (गाजियाबाद सीट) यादव को टिकट दिया. दूसरी ओर अखिलेश यादव ने चार मुस्लिमों को मेयर का टिकट दिया. पार्टी ने यादव वाली अपनी पुरानी छवी से अलग हटकर कास्यस्थ, निषाद, गुर्जर, कुर्मी, ब्राह्मण के साथ महिलाओं पर बराबर फोकस में रखा. यानी सपा के संदेश से स्पष्ट है कि पार्टी ने बीजेपी के कोर वोटर्स के लिए भी अब अपने दरवाजे खोल दिए हैं.

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget