एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती: बिना धर्म परिवर्तन के अंतर्धार्मिक शादी अवैध, आर्य समाज मंदिरों की जांच के आदेश

Prayagraj News:न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की एकलपीठ ने कहा कि बिना धर्म परिवर्तन के विपरीत धर्म की शादी वैध नहीं मानी जा सकती. यह स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है. गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि बिना धर्म परिवर्तन के विपरीत धर्म के लोगों के बीच हुई शादी को वैधानिक मान्यता नहीं दी जा सकती, खासकर जब इसमें नाबालिग शामिल हो. कोर्ट ने महाराजगंज के एक मामले में आरोपी सोनू उर्फ सहनूर की आपराधिक याचिका खारिज कर दी, जिसमें अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है.

बता दें कि याचिकाकर्ता सोनू ने दावा किया कि उसने एक लड़की से आर्य समाज मंदिर में शादी की, जो अब बालिग हो चुकी है और दोनों साथ रह रहे हैं. उसने इस आधार पर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग की. हालांकि सरकारी वकील ने तर्क दिया कि दोनों पक्ष अलग-अलग धर्मों से हैं, न ही धर्म परिवर्तन हुआ और न ही विवाह का विधिवत पंजीकरण हुआ. ऐसे में यह शादी कानूनन मान्य नहीं है.

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की एकलपीठ ने कहा कि बिना धर्म परिवर्तन के विपरीत धर्म की शादी वैध नहीं मानी जा सकती. यह स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है. कोर्ट ने आर्य समाज मंदिरों द्वारा नाबालिगों को विवाह प्रमाणपत्र जारी करने पर भी सवाल उठाए. कोर्ट ने कहा कि प्रदेश में कई मामले सामने आए हैं, जहां आर्य समाज संस्थाओं ने नियमों की अनदेखी की. यह गंभीर चिंता का विषय है.

आर्य समाज मंदिरों की जांच के आदेश

हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के गृह सचिव को निर्देश दिया कि आर्य समाज मंदिरों के जरिए होने वाली अवैध और फर्जी शादियों की जांच DCP रैंक के अधिकारी से कराई जाए. कोर्ट ने गृह सचिव को अगली सुनवाई से पहले जांच रिपोर्ट और व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया. कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि नाबालिगों को विवाह प्रमाणपत्र जारी करने के मामले पाए गए, तो कठोर कानूनी कार्रवाई होगी.

अगली सुनवाई 29 अगस्त को

कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त 2025 को निर्धारित की है. तब तक गृह सचिव को जांच पूरी कर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget