एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में धर्मांतरण गैंग का खुलासा, 2 महिलाओं समेत आठ लोग गिरफ्तार

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में अवैध धर्मांतरण के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें गैंग में दो महिलाएं भी शामिल थी.

कुशीनगर में अवैध धर्मांतरण कराने वाले एक और गैंग का खुलासा हुआ है. हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इस गिरोह की खास बात यह है कि इस गिरोह का संचालन दो महिलाएं कर रहीं थीं.

दोनों महिलाएं हिन्दू लड़कियों का मुस्लिम धर्म से जुड़े साहित्य और वीडियो दिखकर ब्रेनवाश करती थी फिर उसे मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर कर देती थीं. इस गिरोह ने कुशीनगर के ऐसे परिवार की हिन्दू लड़की को जबरदस्ती मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया जो अमृतसर में रहता था.

लड़की का बदल दिया धर्म
लड़की को न केवल मुस्लिम धर्म में परिवर्तित किया बल्कि उसका नाम बदलकर परवीन खातून रख दिया और उसका आधार कार्ड भी बना दिया. पुलिस ने गैंग के 8 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस में इस गैंग का खुलासा किया है. 

मुस्लिम युवकों द्वारा फंसाया जा रहा है 
योगी सरकार द्वारा धर्मांतरण कानून बनाने के बाद मुस्लिम युवकों द्वारा नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर कराए गए धर्मांतरण के मामले एक - एक करके सामने आने लगे हैं. बलरामपुर का छांगुर गैंग के साथ ही कुशीनगर में भी नाबालिग हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने वाले एक और गैंग का खुलासा किया गया है. इस गैंग की सबसे बड़ी बात यह है कि इस गैंग दो महिलाएं शामिल हैं जो हिन्दू लड़कियों का ब्रेन वाश करती थीं फिर उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा देती थीं.

दरअसल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र को तुर्कपट्टी थाने के महुअवा बुजुर्ग निवासी सुनील वर्मा ने तहरीर देकर गुहार लगाई थी की उनकी नाबालिग बेटी को एक संगठित गिरोह द्वारा अमृतसर से अपहरण कर कुशीनगर लाया और उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा दिया गया है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में गंभीरता से जांच करने का आदेश दिया था. 

पुलिस जांच में क्या सामने आया?
पडरौना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर में रहने वाले तौफीक अंसारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक गैंग बना रखा है जो हिंदू नाबालिग लड़कियों को पहले फैसला कर पहले अपने झांसी में लेता है और फिर उनका धर्म परिवर्तन करने के बाद उनके साथ दुष्कर्म करता है. इस गिरोह के लोग हिंदू लड़कियों का अश्लील वीडियो ही बनाते थे.

 जिसके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल भी करते थे सबसे खास बात यह है कि इस गिरोह में कैसर जहां और फातिमा नाम की दो महिलाएं शामिल थी. यह महिलाएं हिंदू नाबालिग लड़कियों से पहले मेलजोल बढ़ती थी फिर उन्हें मुस्लिम साहित्य और वीडियो दिखाकर उनके ब्रेन वास करती थी.

इसके बाद इस गिरोह के पुरुष सदस्य लड़कियों का धर्मांतरण करते थे और फिर उनका अश्लील और धर्मपरिवर्तन का वीडियो बनाते थे. इस गिरोह के सदस्य पीड़ित परिवार की लड़की को अमृतसर से भगाकर कुशीनगर ले आए थे जहां उसका नाम बदलकर परवीन खातून रख दिया था और उसका फर्जी आधार कार्ड भी बनवा दिया था.

इन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पडरौना कोतवाली पुलिस ने आशिक अंसारी, इम्तियाज, मोहम्मद साहब अंसारी, तौफीक अंसारी, जीशान कमर ,मजहर के साथ ही कैसर जहां और फातिमा नाम की दो महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ़्तार किया है जो हिंदू नाबालिग लड़की को अमृतसर से भगाकर लाए थे और उनका धर्मपरिवर्तन कराया था.

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया है कि धर्मांतरण गिरोह का खुलासा किया गया है. इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें 2 महिलाएं हैं. इस गैंग में असली भूमिका इन महिलाओं की थी जो हिन्दू लड़कियों का ब्रेनवाश करती हैं. आज इन्हें जेल भेजा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget